आज का राशिफल 23 जनवरी 2022 रविवार
मेष
23-01-2022
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी बड़ी उपलब्धि को पाने पर घर में बधाईयां देने वालों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। उससे बिजनेस के लिये मदद भी मांग सकते हैं। रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। बच्चे अपनी किसी जरूरत के लिये आपके पैसे खर्च करवा सकते हैं। आप उनके साथ तालमेल बनाये रखने की पूरी कोशिश करेंगे। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपके काम आसानी से पूरे होंगे।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : हल्का लाल
---------------------------------------
वृष
23-01-2022
आज अपने प्रियजनों से किसी बहस में ना पड़ें। इस समय कुछ झगड़ों की संभावना है इसलिए अपनी जुबान पर काबू रखें। आज आपको रोमांस पार्टनर मिलने की पूरी संभावना है। पिछले दिनों प्यार की खोज में आपको निराशा हाथ लगी, पर आज आशा की किरण फिर से जगी दिखेगी। इधर-उधर से लिए गये सभी कर्जों की कुल रकम को जोड़ें, उसमें क्रेडिट कार्ड की बकाया रकम भी जोड़ लें। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करते समय उसके नियम और शर्तों को हर पल ध्यान में रखें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 3
भाग्यशाली रंग : हल्का हरा
---------------------------------------
मिथुन
23-01-2022
आज राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। आज मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। बाहरी लोगों के साथ अच्छे संबंध कायम हो सकते है। अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। अपनी आदत पर क़ाबू करें और जरूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
कर्क
23-01-2022
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप दोस्तों के साथ लाँग ड्राइव पर जा सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है। आपको कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। निवेश करने के लिए दिन अच्छा है । अगर आप नौकरी कर रहे हैं, तो आपको अपने सीनियर से बात करते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको देरी हो सकती है। आपका कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आप अपने फैसले सही से ले पायेंगे।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 7
भाग्यशाली रंग : हल्का नीला
---------------------------------------
सिंह
23-01-2022
सितारों के प्रभाव से आज आप दोनों के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी। अगर आपको किसी मामले में कठिनाई महसूस हो रही है तो अपने पार्टनर से सलाह लें। यह आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा। एक दूसरे को पूरी तरजीह दें। आपके कैरियर में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, जिससे आपको तनाव हो सकता है। इसको कम करने के लिए आप कुछ समय के लिए अपने दोस्तों के साथ कही बाहर घूमने भी जा सकते हैं। लेकिन, इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी नौकरी छोड़ कर नई नौकरी की तलाश में लग जाएं। कुछ और समय कोशिश करके देखें, आपको लाभ जरूर मिलेगा।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 8
भाग्यशाली रंग : भूरा रंग
---------------------------------------
कन्या
23-01-2022
आज आपका स्वाभिमान बना रहेगा। किसी मजबूर व्यक्ति की मदद भी कर सकते हैं। किसी धार्मिक काम में भी आपका पैसा लग सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। बातचीत को रिश्ते सुधारने का जरिया बनाएं। आज पुराने मित्र-संबंधी मिलेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। कामकाज के दौरान तनाव आपकी मानसिक शान्ति भंग कर सकता है। धन का आवागमन बना रहेगा। जल्दी ही आपको आपका जीवन-साथी मिलने वाला है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 9
भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग
---------------------------------------
तुला
23-01-2022
आज अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन अच्छा है। आप किसी सोशल वर्क में सहयोग कर सकते हैं। इससे सोसाइटी में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आप बच्चों के लिये प्रेरणास्तोत्र बन सकते हैं। ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों को कोई नया काम मिल सकता है। आप अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। छात्रों को भी अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान को लेकर आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। शिव मंदिर में नारियलअर्पित करें, आपकी एक अलग पहचान बनी रहेगी।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : पीला रंग
---------------------------------------
वृश्चिक
23-01-2022
आज आप अपनी रोमांस से भरी जिंदगी से बोरियत महसूस कर रहे हैं। आपको चाहिए कि अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव अवश्य लायें शहर से बाहर घुमने जाएं या किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होगा, आपको उसका सकारात्मक नतीजा भी देखने को मिलेगा। यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। ध्यान रहे कि उधार उतना ही लें जितना कि चुकता कर सकें।
भाग्यशाली दिशा : पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : नीला रंग
---------------------------------------
धनु
23-01-2022
आज नई योजनाओं में आपकी सहभागिता रहेगी। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। बौद्धिक क्षमता के बावजूद आप अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो पा रहे हैं। उचित अवसर की प्रतीक्षा करें। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज आप अपनी इच्छाओं को दरकिनार ना करें। आज नई, जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करें। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। शत्रु के गुप्त षड्यंत्र विफल होंगे। उन्नति के कार्यों में बाधा आ रही है।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर पूर्व
भाग्यशाली संख्या : 1
भाग्यशाली रंग : नारंगी रंग
---------------------------------------
मकर
23-01-2022
आज का दिन आपको फायदा देने वाला है। बिजनेस में धन लाभ के संकेत नजर आ रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम के प्रति आपका उत्साह बना रहेगा। आज हर कोई आपकी मदद के लिये तैयार रहेगा।महिलाएं कोई नई ज्वैलरी खरीदने के बारे में सोच सकती हैं। दोस्तों के बीच आपका रुतबा बना रहेगा। अगर आप काम के मामले में फ्रेशर हैं और कोई काम ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई काम मिल सकता है। बिल्डर्स को आज किसी जमीन से फायदा हो सकता है। घर से बाहर जाते समय दही खाकर निकलें, आपको काम में लाभ होगा।
भाग्यशाली दिशा : उत्तर
भाग्यशाली संख्या : 2
भाग्यशाली रंग : हरा रंग
---------------------------------------
कुंभ
23-01-2022
आज आपको प्रसिद्धी मिल सकती है जिस के कारण आपको सराहना मिलेगी और आप लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस सफलता का भरपूर आनंद लें क्योंकि इसे प्राप्त करने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। लेकिन इस सफलता को अपने सिर पर ना चढ़ने दे वरना वही लोग आपकी आलोचना करनी शुरू कर देंगे। यदि आप बेरोजगार चल रहे हैं तो ये समय आपके लिये अच्छा संदेश ला सकता है। आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
भाग्यशाली दिशा : पश्चिम
भाग्यशाली संख्या : 6
भाग्यशाली रंग : सफेद रंग
---------------------------------------
मीन
23-01-2022
आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। महिलायें जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी सारी समस्याएं जल्द ही सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा समय का इंतजार करें। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। बारीकी से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज आप मानसिक तौर पर एक्टिव हो जाएंगे। कुछ नए मौके भी आपके सामने आ सकते हैं।
भाग्यशाली दिशा : दक्षिण
भाग्यशाली संख्या : 5
भाग्यशाली रंग : लाल रंग
---------------------------------------

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.