शादी भवन का ठेका निरस्त करने हेतु,सौपा ज्ञापन
बिरसा/बालाघाट।नगर पालिका परिषद मलाजखंड के अंतर्गत मोहगांव एवं बिरसा में शादी हाल को नगर पालिका द्वारा ठेके में दे दिया गया है और वह भी वार्ड नंबर 6 की पूर्व पार्षद अंजू गुप्ता के पति राजेश गुप्ता द्वारा संचालित किया जा रहा है जोकि नियम विरुद्ध और मनमाना मालूम पड़ता है क्योंकि जिस तरह से पार्षद पति को ठेका दे दिया गया है वह गलत है क्योंकि सिविल सेवा आचरण अधिनियम में साफ-साफ लिखा है कि कोई भी परिषद के कर्मचारी /अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कोई भी लाभ का पद या फिर अपने सगे संबंधियों को नौकरी में नहीं रख सकता इसके अलावा कोई भी निकाय द्वारा निविदा /ठेका आदि नहीं ले सकता फिर भी यहां पर बरसों से पदस्थ पदाधिकारियों की मिलीभगत से जनता की सुविधाओं के लिए बनाया गया शादी हाल को ठेका में दे दिया गया है जो कि नगर पालिका की सांठगांठ को दिखाता है जिससे क्षेत्र की जनता ठगी जा रही है इसी बात की शिकायत को लेकर वार्ड नंबर 6 के नगर वासियों के द्वारा नगर पालिका प्रशासन के नाम पर प्रशासक महोदय को ठेका निरस्त करने एवं मनमर्जी तरीके से किराया वसूल करने को लेकर आज ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उनके द्वारा आरोप लगाया गया कि ठेकेदार के द्वारा या कहा जाए तो पार्षद पति के द्वारा मनमानी तरीके से शादी समारोह एवं मृत्यु भोज जैसे अन्य कार्यक्रम में भी 25 से 30 हजार रुपए किराया लिया जा रहा है जिससे इस कोरोना महामारी के महंगाई के दौर में लोगों को ठगा जा रहा है और नगरपालिका चुपचाप बैठी हुई है इसी बात को लेते हुए नगर वासियों ने आक्रोश व्याप्त किया है और आगामी निकाय चुनाव में पार्षद पति का विरोध करने की बात कही है इसके अलावा नगर वासियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा कोई भी निर्धारित दर की पर्ची नहीं दी जा रही है इससे नगर पालिका प्रशासन की सांठगांठ दिखाई प्रतीत होती है और इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है जो कि नहीं होना चाहिए।वार्डवासियों ने बताया कि नगर पालिका निकाय का काम जनता को कम से कम दर से सेवा मुहैया कराना एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना जैसा कार्य होता है लेकिन यहां पर तो व्यवसायिक तरीके से निकाय की भूमिका दिखाई प्रतीत हो रही है जो कि ऐसा नहीं होना चाहिए... नगर वासियों में मुख्य रूप से टेकचंद टोरिया, कमलेश बरैया, सुनील कुमार, गौरव, सौरभ, सतीश सिंह ,उस्मान खान एवं दर्जन भर से ज्यादा नगरवासी ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.