Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 19, 2022

सुरक्षा बल के जवानों ने किया माओवादी कैम्प ध्वस्त , मौके से भागे नक्सली ।

 सुरक्षा बल के जवानों ने किया माओवादी कैम्प ध्वस्त , मौके से भागे नक्सली ।



सुकमा-थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करीगुण्डम व माटेमरका के मध्य जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने  माओवादी कैम्प ध्वस्त किया , मौके से भागे नक्सली । मौके से 03 नग भरमार बंदुक , 01 नग आईईडी , इलेक्ट्रिक वॉयर , नक्सली साहित्य सहित अन्य नक्सली सामग्री बरामद | 150 वीं वाहिनी सीआरपीएफ एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही सुकमा में श सुन्दरराज पी . पुलिस महानिरीक्षक , बस्तर रेंज जगदलपुर ( छ.ग. ) , उप महानिरीक्षक ( सीआरपीएफ )  योज्ञान सिंह , पुलिस अधीक्षक सुकमा  सुनील शर्मा के निर्देशन में संचालित नक्सल अभियान के तहत् 18जनवरी को कैम्प करीगुंडम से टूआईसी 150 वाहिनी सीआरपीएफ  एस एन मिश्रा , एवं निरी ईश्वर लाल ध्रुव के व डीआरजी व सीआरपीएफ की कुल 123 की संयुक्त पार्टी नक्सलियों के आगामी टीसीओसी के दृष्टिगत एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम बुगालपारा , करीगुंडम , माटेमरका व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना थे कि अभियान के दौरान  ग्राम करीगुंडम व माटेमरका के मध्य जंगल में लगभग 05-06 अज्ञात नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से अस्थाई कैम्प लगाया गया था , जो पुलिस को देख जगंल पहाड़ी का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गये । सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल का सर्चिंग करने पर 03 नग भरमार बंदुक , 01 नग आईईडी लगभग 03 किलो वजनी , इलेक्ट्रिक वायर 80 मीटर , 02 नग पिटठू , नक्सली साहित्य एवं अन्य नक्सली सामाग्री बरामद कर नक्सली कैम्प को ध्वस्त कर दिया गया ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad