कलेक्टर ने किया गढ़ी, परसामऊ के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
गढ़ी, स्व सहायता समूह, परसामउ केंद्रों में पहुँचकर परिवहन के दिये निर्देश
बालाघाट।कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने आज 13 जनवरी को जिले की दूरस्थ क्षेत्र में स्थित धान खरीदी केंद्र गढ़ी एवं परसामऊ की निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैहर तहसील के अंतर्गत गढ़ी में सर्वोदय महिला स्व सहायता समूह द्वारा धान खरीदी का संचालन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान श्री राजीव सोनी प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जेएसके बैंक बालाघाट, राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी बैंक मुख्यालय, दिलीप रामटेके संस्था प्रबन्धक उपस्थित रहे।
खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ मिश्रा ने केंद्रों में रखी हुई धान का तेजी से उठाव करने के लिए जिला विपणन अधिकारी को निर्देश दिये। उन्होंने खरीदी केन्द्र पर धान लेकर आये किसानों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि सभी किसानों की धान खरीदी जायेगी। उन्होंने समिति स्तर से किसानों को भेजे जाने वाले एसएमएस और बारदानों की जानकारी ली । उन्होंने खरीदी केंद्रों के डाटा आपरेटरों, कर्मचारियों से जानकारी लेते हुये उपार्जन नीति के अनुसार धान खरीदी किये जाने के निर्देश दिये और कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। धान के बोरो की सिलाई और तुलाई निर्धारित मापदंडों के अनुसार की जाये। यदि कहीं पर भी इसमें गड़बड़ी पायी जायेगी तो जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.