यातायात जागरूकता के लिए किया गया नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बालाघाट।सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जन हानि को रोकने के लिए आम जन से अपेक्षा की जाती है कि वे यातायात नियमों एवं सख्ती से पालन करें और मोटर यान अधिनियम का पालन करें। आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए जिला परिवहन कार्यालय बालाघाट द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 13 जनवरी 2022 को नूतन कला निकेतन के विद्यार्थियों द्वारा बालाघाट में मोतीतालाब चौक, अम्बेडकर चौक एवं बसस्टैंड पर यातायात जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाने एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही यातायात नियमों की जानकारी भी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.