ट्रैक्टर से गिरा छात्र, डेढ़ घंटे तक घटना स्थल पर पड़ा रहा, मौत
सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी। अपने ननिहाल चिकलाटी गांव से आदेगांव आ रहा छात्र तेज रफ्तार ट्रेक्टर से गिरने से छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। थाना आदेगांव अंतर्गत सागर-औझेरा मार्ग पर चिकलाटी गांव के पास गुरूवार को घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र के शव को पीएम के लिए भेजकर मामला कायम करते हुए जांच में लिया है।
आदेगांव के चित्रांश विद्या निकेतन में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र हिनोतिया टोला निवासी कार्तिक पिता बलराम उइके अपने ननिहाल चिकलाटी गांव से आदेगांव आ रहा था। इसी दौरान रास्ते मे मिले ट्रैक्टर चालक के कहने पर छात्र ट्रैक्टर मे सवार हो गया।चिकलाटी गांव के मोड पर तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे छात्र ट्रैक्टर से गिरकर सड़क पर आकर ट्रैक्टर की चपेट मे आ गया।सिर पर अधिक चोट लगने के कारण छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद ट्रेक्टर चालक भी ट्रैक्टर लेकर घटना स्थल से फरार हो गया।बालक का शव करीब डेढ़ घंटे तक स्थल पर पडा़ रहा।वहीं घटना स्थल के पास से गुजर रहे राहगीरों ने छात्र को सड़क पर लहुलुहान हालत में देखकर घटना की जानकारी थाना में दी।जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया।वहीं ट्रेक्टर व ड्राइवर की खोज आरंभ कर दी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.