स्वच्छता जागरूकता अभियान के प्रतिभागियो का किया सम्मान
सीएन आई सिवनी (म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
केवलारी- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में दिनांक 6 जनवरी 2022 को रमाशंकर महोबिया ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत अभियान के मुख्य आतिथ्य, पवन यादव जनपद सदस्य के विशिष्ट आतिथ्य एवं एन सी तेकाम प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की अध्यक्षता में स्वच्छता जागरूकता अभियान को लेकर जन जागरूकता विषय अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप इंदौर के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में विगत दिनों आयोजित मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कन्या विद्यालय की छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर एवं संस्था के प्राचार्य एन सी तेकाम को विद्यालय की सहभागिता के लिए धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया ।नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ सुंदर बनाए जाने को लेकर विद्यालय की छात्राओं से संवाद एवं शपथ के माध्यम से गांव-गांव में स्वच्छता को लेकर के जन जागरूकता अभियान चलाए जाने एवं अपनाए जाने के सारांश पूर्ण विचार मुख्य अतिथियो के द्वारा कार्यक्रम में दिया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाऐ , अध्ययनरत छात्राओं के साथ स्वच्छ भारत अभियान मे काम कर रहे मिथलेश सिंह,अमन कनासिया,प्रशांत वंशकार,श्रद्धा राय,डाली विश्वकर्मा,सोनम वर्मन,सीतू जंघेला सहित टीम दल की उपस्थिति थी।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.