Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 13, 2022

डोंगरगांव महाविद्यालय में छात्रों से अवैध वसूली। शार्ट अटेंडेंस व बुक निकासी के नाम पर बिना रशीद लिए जा रहे पैसे।

 डोंगरगांव महाविद्यालय में छात्रों से अवैध वसूली।

शार्ट अटेंडेंस व बुक निकासी के नाम पर बिना रशीद लिए जा रहे पैसे।



Google pay  के माध्यम प्रध्यापक के निजी खाते में पैसे की लेनदेन।

डोंगरगांव

शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में पीजीडीसीए संकाय   में प्राध्यापक द्वारा छात्रों से अवैध वसूली  का मामला सामने आया है। अभाविप ने इस अवैध वशूली के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है, अभाविप के जिला संयोजक नवनीत अहीर के नेतृत्व में अभाविप ने महाविद्यालय कैम्पस में जाकर जमकर नारेबाजी किया तथा इस अवैध वशूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महाविद्यालय में pgdca संकाय में एक प्रध्यापक द्वारा  शॉर्ट अटेंडेंस ,बुक निकासी के नाम पर वसूली किया जा रहा था  जिसका न तो उन छात्रों को कोई राशिद दी जा रही थी तथा छात्रों से phonepay  google pay के माध्यम से पैसे लिए जा रहे थे, जो कि पूर्णत गलत है जिसकी शिकायत छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को किया जिसके विरोध में एबीवीपी ने आज शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में विरोध प्रदर्शन कर #कुलसचिव, #उच्च_शिक्षा_मंत्री  #आयुक्त व #जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंप कर इस विषय को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है।प्राचार्य द्वारा ये स्वीकार किया गया है कि यह विषय उनके संज्ञान में नही था यदि इस प्रकार का कोई भी शुल्क प्राध्यापक द्वारा लिया गया हो तो वह पूर्णतः गलत है उस पर महाविद्यालय प्रशासन पूरी कार्यवाही करेगा कार्यवाही नही किये जाने पर अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।





कोरोना काल मे छात्रों से बिना किसी राशिद के शुल्क लिया जाना ये अवैध वशूली में आता है, अभाविप मांग करती है कि इसमें जो भी प्रध्यापक  जिमेदार है उस पर तुरंत कार्यवाही हो।उक्त प्रदर्शन में अभाविप के जिला  संयोजक नवनीत अहीर नगर मंत्री सौरभ ठाकुर, सहमंत्री दानेश्वर साहू, प्रवीण तिवारी ,कोमल दीक्षित ,प्रवीण साहू ,टोमन साहू, विकास साहू ,भावेश साहू ,राहुल भुआर्य,वीरेंद्र कुमार ,टूम्मन घरेन्द्र, विजय कोठारी ,ललित कुमार ,योगेश्वर साहू ,यशवंत नायक, करिश्मा साहू ,प्रीति कुलदीप, अनीता साहू ,निकिता मेश्राम ,खुशी गंधर्व, आदित्य अग्रवाल ,गजेंद्र कुमार, दिनेश साहू ,लूनकरण  ,रामेश्वरी साहू ,भूपेंद्र यादव, दिलेश्वर साहू, प्रवीण सेन, कुणाल व अन्य उपस्थित थे।

नवनीत अहीर

जिला सयोजक राजनांदगांव।


सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad