बुथ कमेटी की बैठक संपन्न, जिलाध्यक्ष जुड़े वीडियो कॉल से सदस्यता अभियान जल्द पूर्ण करने पर दिया जोर
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा रतनपुर नगर पालिका स्तिथ 15 वार्ड के समस्त बूथों के गठन पूर्ण करने हेतु आज एक बैठक ब्लॉक मुख्यालय में बुलाई गई जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने वीडियो कॉल के जरिये बैठक में जुड़कर सम्मिलित हुए उन्होंने बताया कि हमे बूथ के साथ साथ सदस्यता अभियान पर जोर देना है,
उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या के कार्यों की प्रशंसा भी की साथ ही उपस्थित पदाधिकारीयो को एवं बुथ अध्यक्ष को जल्द से जल्द अधिक से अधिक संख्या से सदस्यता अभियान के जरिये लोगो को जोड़ने पर भी जोर दिया,उपस्थित ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्या ने अपने समस्त बुथ अध्यक्ष को बुथ गठन से लेकर सदस्यता अभियान तक जल्द से जल्द पूर्ण करने भी निर्देश भी दीये ।
साथ ही ब्लॉक कार्यकारणी की एक लिस्ट जारी कर सदस्यता अभियान में जोर देने हेतु ब्लॉक पदाधिकारियों को प्रभार देने की भी बात कही है, उपस्थित बुथ अध्यक्ष ने अपने वार्डो में जल्द से जल्द गठन पूर्ण कर एवं अधिक से अधिक संख्या में लोगो को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने हेतु एक स्वर में हामी भरी । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने एवं जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी जी ने साफ निर्देश दिए है कि कांग्रेस संगठन के पदाधिकारि,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल,पार्षदगण, एल्डरमेनगण एवं कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठों एवं संगठनों को सदस्यता अभियान से जुड़ कर अधिक से अधिक संख्या में लोगो को कांग्रेस की जनहीतकारी विचारधारा से जोड़ना है इस लिए इस जवाबदारी का निर्वहन प्रत्येक पदाधिकारी को करना है । जितने ज्यादा सदस्य वे सदस्यता अभियान से जोडेंगे उसकि पूरी रिपोटिंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रभारीजनों को सौपी जाएगी, इस हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने ब्लॉक अध्यक्ष के माध्यम से एवं ब्लॉक मुख्यालय से सदस्यता अभियान हेतु सदस्यता बुक अनिवार्य रुप से लेनी है जिससे पदाधिकारीयो का कार्य तत्काल में दिख सकेगा ब्लॉक मुख्यालय में हुई बैठक में वीडियो कॉल के जरिये बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर के अध्यक्ष रमेश सूर्या,महामंत्री कमल सोनी,यासीन अली, जमुना माथुर,प्रवक्ता राजा रावत,मीडिया प्रभारी रवि रावत,कुमारी बाई यादव,शैल जायसवाल,अय्यूब मेमन, भूपेंद्र कौशिक,रामनिहोरा,दुर्गा पटेल,उपेंद्र गोपाल रफ़ी अंसारी,शशि प्रकाश गुप्ता,संतोष धीवर,शिवकुमार यादव, योगेश वैष्णव, सुरेश सूर्यवंशी,आकाश कोशले,बेदराम कामलसेन,राजकुमार कश्यप,रामशरण कौशिक,रमेश कौंशिक,खलील खान,कृष्णकुमार,इशाहक बेग,विमल कुमार ध्रुव,रजत कश्यप, अश्वनी कौंशिक,भान सिंह राजपूत सहित समस्त वार्डो के बुथ अध्यक्षजन उपस्थित रहे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.