Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 13, 2022

खैरागढ़-:शहर सहित इलाकें में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद भी जारी है लापरवाही

 खैरागढ़-:शहर सहित इलाकें में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद भी जारी है लापरवाही



कलेक्टर और एसडीएम के निर्देश के बाद कागजों में ही चल रहा कंटेनमेंट जोन, सर्वे और सर्विलांस भी नही एक्टिव मामलें वालें स्थानों में भी नहीं बनाया गया कंटेनमेंट जोन, आजूबाजू में जारी है लापरवाही,

खैरागढ़ । पालिका क्षेत्र में लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मामलों में कलेक्टर और एसडीएम के आदेश केवल कागजों में ही चल रहे है। संक्रमित पाए गए लोगों के घरों के आसपास न तो माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है और ना ही आजूबाजू के इलाकों में एक्टिव सर्विलांस हो रहा है । शहर सहित इलाके में दस दिन में ही संक्रमितों की संख्या 30 के ऊपर पहुँच गई है। लेकिन आदेश के बाद भी शहर में प्रशासनिक और सार्वजनिक लापरवाही लगातार जारी है ।


शहर में दर्जन भर मरीज, नही बना कंटेनमेंट जोन


शहर में ही पिछले सप्ताह भर में दर्जन भर सक्रिय मरीज सामने आ चुके है । मरीजों को घरों में ही होम आइसोलेट किया गया है। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा नें संक्रमण के मामलें सामने आने के बाद उक्त इलाकें में सौ मीटर के दायरें को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनानें निर्देश दिए है। खैरागढ़ एसडीएम लवकेश ध्रुव नें भी आदेश निकालकर आधा दर्जन अधिकारियों को अलग अलग जवाबदारी सौंपी हैं। लेकिन आदेश और निर्देश केवल कागजों में ही सिमट कर रह गए है । एक्टिव मामलें वाले स्थानों में किसी प्रकार की बेरिकेटिंग नहीं हो पाई है। सक्रिय मामलें वाले यदि दुकानदार है तो केवल उनकी ही दुकानें बंद है आजूबाजू और सटें दुकानों में रोजाना दुकानदारी लगातार जारी है। घरों के आसपास के इलाकों में एक्टिव सर्विलांस किए जाने के निर्देशों का भी किसी प्रकार से शहर में पालन नहीं हो रहा है। जिसके कारण आसपास के लोगों में संक्रमण को लेकर लापरवाही लगातार जारी हैं। लोग बेहिचक आवाजाही कर कंटेनमेंट जोन में लापरवाही बरत रहे है। एक्टिव पाए गए जिन मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है कुछजगहो पर खुद मरीज और उनके परिजन भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं इसको लेकर भी प्रशासनिक कार्यवाही नहीं हो पा रही है । बताया गया कि एसडीएम द्वारा जारी किए गए निर्देशों में खैरागढ़ बीईओ महिला बालविकास अधिकारी, नगरपालिका अधिकारी, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य को कंटेनमेंट जोन में एक्टिव सर्विलांस, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए जानें आसपास के घरों का सर्वे सहित कई जवाबदारियों सौंपी गई थी लेकिन इन निर्देशों का शहर के किसी भी एक्टिव मरीज वाले इलाकों में पालन हो नहीं हो रहा है ।


जिन घरों में मरीज, वहाँ बुलाने पर हो रही जांच


शहर में मंगलवार को भी नए संक्रमित मरीज मिलें। इसमें तुरकारीपारा राजफे मली, शिवमंदिर मार्ग सहित पहले मिलें मरीजों में सिविललाइन, रश्मिदेवी नगर, दाउचौरा सहित अन्य इलाकें शामिल है। मंगलवार को संक्रमित मिलें सदस्य के परिजनों ने बताया कि परिवार वालों की कोरोना टेस्ट करानें कई बार फोन करने के बाद जांच के लिए कर्मों घर पहुँच रहे हैं। या तो परिजनों को सीधे अस्पताल बुलाया जा रहा है। इसके चलते भी परेशानी बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। सबसे बड़ी मुसीबत एक्टिव मामले वाले इलाकों में जांच में कमी, सर्वे नहीं होने को लेकर भी है जिससे लोगों में संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ रही है ।


इधर बाजार दुकान में उमड़ रही भीड़


लगातार संक्रमण के मामलें सामने आनें के बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। शहर में दर्जन भर संक्रमित मरीज सामनें आनें के बाद भी शहर के बाजारों, दुकानों, व्यवसायिक इलाकों में लोगों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। प्रशासन के लाख दावों के बाद भी मास्क, सामाजिक दूरी और सेनेटाइजर उपयोग के अनिवार्य उपयोग किए जानें के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। मास्क का उपयोग करनें पालिका सहित पुलिस प्रशासन नें सप्ताह भर पहले समझाइश का अभियान चलाया । लेकिन अब वह भी ठंडा पड़ गया है । ऐसें में संक्रमण के बढ़ने की आशंका लगातार बढ़ रही है ।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad