Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 20, 2022

जालदा के लोराटोला में हुआ शिविर का आयोजन प्रबुद्ध तथागत फाउन्डेशन ने आदिवासीयों को बांटे कंबल और बिस्किट

 जालदा के लोराटोला में हुआ शिविर का आयोजन


प्रबुद्ध तथागत फाउन्डेशन ने आदिवासीयों को बांटे कंबल और बिस्किट



     बिरसा/बालाघाट।प्रबुद्ध तथागत फाउन्डेशन बोरी लालबर्रा की टीम आईएएस मुकेश मेश्राम के दिशा निर्देशन में दानदाताओं की मदद से जिले के बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव में जाकर इस कडाके की ठंड में लगातार कंबलो और गर्म कपडो का वितरण का कार्य कर रही है। इसी कडी में बुधवार को बैहर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली बैगा बाहुल्य गांव नव्ही पंचायत के जालदा के लोराटोला में शिविर का आयोजन कर उपस्थित भरेवाटोला जालदा, लोराटोला आदि गांव के बैगा परिवारो को सचिव महेंद्र मेश्राम, सहयोगी रफी अंसारी पत्रकार, यमलेश बंजारी, चितरंजन नेरकर, राहुल टेंभरे के द्वारा पूर्व सरपंच तातुसिहं धुर्वे व कुवरसिह धुर्वे की उपस्थिति में 150 बैगा परिवारो को कंबल व बिस्किट का वितरण किया। इस अवसर पर पंच रंजन मडावी, भूरा मरकाम, पलटन पंचेश्वर, भैयालाल वरकडे, वनरक्षक संतोष गौतम, करमचंद धुर्वे, लाखनसिंह धुर्वे, जेठ बैगा, कृपालसिह मडावी आदि लोग उपस्थित थे, जिनका भरपूर सहयोग रहा।


     उल्लेखनीय है कि बोरी निवासी आईएएस मुकेश मेश्राम, धर्मपत्नि अनिता सी मेश्राम और उनके दोनो बच्चो तरू मेश्राम व नम्या मेश्राम की प्रेरणा से दानदाताओं द्वारा फाउन्डेशन को जिले के गरीब आदिवासी बैगाओं के लिये जरूरत की सामाग्रीयां दान में देकर मदद की जा रही है। अभी हाल ही में अमरनाथ मिश्रा, नितिन कोहली, खालीद मसूद लखनऊ और अल्का सिहं मऊ के द्वारा भारी मात्रा में राहत सामाग्री, कंबल, कपडे, साडी, बिस्किट सहित अनेक जरूरत की सामाग्रीयां वितरण के लिये प्रदान की गई। इस कडाके की ठंड में अब तक जिले के दूर दराज क्षेत्रो में जाकर विभिन्न शिविरो का आयोजन कर करीब 2000 कंबलो का जहां वितरण किया गया वही राहत सामाग्री के तौर पर खाद्यान, बिस्किट, स्कूली बच्चो को पाठ्य सामाग्री, यूनिफार्म, चप्पल जूते, मॉस्क सहित अन्य वस्तुयें वितरित की जा चुकी है। जहां इस पुनित कार्य को लेकर आदिवासीयों के द्वारा दानदाताओं व फांउन्डेशन की खूब सराहना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad