कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र जेवरतला और भण्डेरा का किया औचक निरीक्षण।
दल्लीराजहरा :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज डौण्डीलोहारा तहसील के धान उपार्जन केन्द्र जेवरतला और भण्डेरा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।
उन्होंने वहाॅ अब तक किए गए धान खरीदी व उठाव की जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में असामयिक बारिश से धान के बचाव हेतु कैप कव्हर व डेªनेज व्यवस्था की जानकारी ली और पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि असामयिक होने वाली बारिश से उपार्जन केन्द्रों में धान नहीं भिगना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन पंजीकृत किसानों द्वारा धान विक्रय कर लिया गया है, उनका रकबा समर्पण की कार्यवाही शीघ्र कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने समिति प्रबंधकों को धान उपार्जन केन्द्र का नियमित माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कोविड-19 के गाइडलाईन का पालन कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने धान विक्रय के लिए पहुॅचे किसानों से भी चर्चा की।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.