कलेक्टर ने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के विभिन्न गौठानों का किया आकस्मिक निरीक्षण।
बोईरडीह गौठान में कार्य में लापरवाही बरतने पर सचिव और ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस।
दल्लीराजहरा :- कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम खपरापाट, जेवरतला, बोईरडीह और घीना के गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्राम बोईरडीह के गौठान में गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने वहाॅ कार्य में लापरवाही पाए जाने पर पंचायत सचिव तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम खपराभाट के गौठान में तैयार वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन किया और शीघ्र उठाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में तैयार एस.एच.जी. शेड, पशु शेड, मुर्गीपालन शेड में गतिविधियों के संचालन हेतु स्वसहायता समूहांे का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उद्यान विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सब्जी के उत्पादन हेतु स्वसहायता समूह को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन देें।
कलेक्टर ने ग्राम जेवरतला के गौठान में तैयार एस.एच.जी. शेड, डेयरी शेड और बकरी शेड का अवलोकन किया और शीघ्र ही गतिविधियाॅ संचालित करने के निर्देश दिए। स्वसहायता समूह की महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि उनके द्वारा मशरूम, मसाला उत्पादन तथा अगरबत्ती निर्माण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को अधिक से अधिक आयमुलक गतिविधियाॅ संचालित करने उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने ग्राम घीना के गौठान में वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन का अवलोकन किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
उन्होंने ग्राम खपरापाट, जेवरतला, बोईरडीह और घीना के गौठानों में अधिक से अधिक आजीविकामूलक गतिविधियों का संचालन शीघ्र शुरू कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.