Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 4, 2022

ग्राम पंचायत सोनपुरी में समान्य श्रेणी दो लोगों ने मूलजाती विलुप्त कर फर्जी अनुसुचित जाति बनाकर अवैध कब्जा किया,

 ग्राम पंचायत सोनपुरी में समान्य श्रेणी दो लोगों ने मूलजाती विलुप्त कर फर्जी अनुसुचित जाति बनाकर अवैध कब्जा किया,



फर्जी वन अधिकार पट्टा भी प्राप्त, गांव के लोगों ने की जांच की मांग,


कोरबा - कोरबा जिला के  ग्रामीण क्षेत्रों में फर्जी वनपट्टा का मामला दिन पर दिन बढ़ते जा रही है, शासन-प्रशासन घोर लापरवाही के रवैया से जंगल को काट अवैध कब्जा किया जा रहा है, ऐसा ही एक मामला कोरबा मुख्यालय से लगभग 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत सोनपुरी, ग्राम सोनपुरी में विगत वर्षों में वनाधिकार पट्टा की वितरण असवैधानिक रूप से किया गया है । वनाधिकार पट्टा आवेदको द्वारा बिना ग्राम पंचायत में अनुमोदन कराये व वन समिति के बिना जानकारी के फर्जी तरीके से वनाधिकार पट्टा बनवाया गया है, और अवैध कब्जा का खेल चला जा रहा है, जहां देखो वहां कब्जा  कर फर्जी तरीके से वनअधिकार पट्टा बना बैठे हैं, ग्राम पंचायत सोनपुरी में दो व्यक्ति द्वारा दस्तावेज में विलुप्त कर अनुसुचित जनजाति में जैसे बैगा विशेष जनजाती व अगरिया जाती बनकर पट्टा जारी कराया गया है, जैसे किर्ती कुमार दुबे , पिता स्व. विष्णु प्रसाद दुबे जो की समान्य श्रेणी के शासकीय कर्मचारी जिनके द्वारा अपनी मूलजाती विलुप्त कर विशेष बैगा जनजाती के नाम से वनाधिकार पट्टा जारी कराया गया है, जो कि ग्राम सोनपुरी का अस्थायी निवासी है, जिनका निवास अवधी 25 से 30 वर्ष हो रहा है, इसी प्रकार लखपती महंत पिता स्व. सुखदास महंत ने भी अगरिया जाती का उपयोग कर वनाधिकार पट्टे का लाभ लिया है, इसी प्रकार अन्य आवेदको के द्वारा बिना कब्जा कर फजीवाडा कर वनअधिकार पट्टा लिया गया है, जब सोनपुरी गांव के लोगों को पता चला, तो गांव के लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो किर्ती कुमार दुबे ने 

गांव वाले को ही बाहुबली एवं अपनी शासकीय नौकरी का धौंस दिखाने लगा, वहीं दूसरी ओर लखपती महंत द्वारा भोले भाले गांव वाले को धमकी देते हुए कहा कि तुम सभी को झूठे केस में फंसा दूंगा, जिससे गांव वाली आवाज उठाना ही बंद कर दिया, गांव वाले अपने गांव के शासकीय एवं खाली जमीन पर अवैध कब्जा होते देख कर भी चुप बैठे हैं, जब हमरे अम्बिकावाणी के संवादाता ने ग्राम पंचायत सोनपुरी के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि कीर्ति कुमार दुबे और लखपति महंत द्वारा फर्जी जाति सर्टिफिकेट बना कर वन अधिकार पट्टा बनवा रखा है, गांव वाले ने बताया कि किर्ती कुमार दुबे , पिता स्व. विष्णु प्रसाद दुबे और लखपती महंत पिता स्व. सुखदास महंत जो समान्य श्रेणी में आते हैं, वोटर आईडी एवं वोटर लिस्ट कंगाली गई तो पता चला कि वोटर आईडी लिस्ट में भी समान्य श्रेणी ही मौजूद रहा, 2 लोगों द्वारा फर्जी तरीके से समान्य श्रेणी को गुप्त रख फर्जी अनुसुचित जनजाति बैगा विशेष जनजाती व अगरिया जाती बनकर पट्टा बनवा  रखा है,


पटवारी की मिलीभगत - फर्जी वन अधिकार पट्टा में कहीं ना कहीं पटवारी गणपत सिंह पैकरा का भी अहम भूमिका दिखाई दे रही है, गांव वाले ने बताया कि बिना पटवारी का फर्जी वन अधिकार पट्टा प्राप्त करना मुमकिन नहीं है कहीं ना कहीं पटवारी का भी सहयोग है, अगर इस मामले को गहराई से जांच की जाए तो पटवारी के साथ-साथ कई भ्रष्ट अधिकारियों का भी नाम उजागर हो सकता है, कलेक्टर मैडम को सोनपुरी पंचायत के लोगों से पूछताछ कर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी एवं पटवारी पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए,  जिसस फर्जी पट्टा बनवाने वाले एवं सहयोग करने वाले अधिकारियों पर लगाम लग सके, अब देखना होगा कि जिला प्रशासन किस प्रकार कार्यवाही कर सोनपुरी गांव वाले को न्याय दिलाने में कब तक कामयाब हो पाती है, जब हमारे संवादाता द्वारा पटवारी गणपत सिंह पैकरा को कॉल कर जानकारी लेनी चाहिए तो पटवारी कॉल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं जानकारी नहीं दूंगा आप को जो छापना है छाप दो लेकिन मैं जानकारी नहीं दूंगा, जिससे स्पष्ट हो जाता है कि फर्जी सर्टिफिकेट बना कर अवैध कब्जा और वन अधिकार पट्टा बनाया गया है,

 

 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad