सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी।। आज दिनांक 3 जनवरी 2022 को सिवनी नगर पालिका के सीएमओ नवनीत पांडे ने नगर पालिका के सभी कर्मचारियों की बैठक ली जिसमें सीएम हेल्पलाईन 181 के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने निर्देष दिये साथ ही मानवअधिकार से संबंधित षिकायतों का निराकरण करने एवं कोई भी षिकायत पेंडिंग न रखने के निर्देष दिये। श्री पांडे ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को मद्देनजर रखते हुए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देषित किया कि स्वच्छता रैंकिंग बढाने के लिये और अधिक मेहनत करनी होगी नगर में स्वच्छता अभियान पर विषेष ध्यान दिया जावे एवं प्रतिदिन नियमित साफ-सफाई की मानिटरिंग की जावे एवं प्रतिदिन की जानकारी प्रदान की जावे।
सीएमओ नवनीत पांडे ने निर्देष दिये कि नगर के खाली प्लाटों की सफाई करवाने, तालाबों की सफाई करवाने सुलभ एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई करवाने षौचालयों में नल लगवाने सुलभ शौचालयों के गार्डनिंग करने, पौधारोपण करनें गमले लगाये जाने के निर्देष दिये। सीएमओ ने कहा कि छिडिया पलारी में चल रहे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने आवागमन वाली सडकों में मुरम डलवाने, कम्पोस्टिंग ग्राउंड की सुरक्षा हेतु ग्रीन नेट लगाने के लिये विभाग प्रमुखों को निर्देषित किया। शहर में स्वच्छता से संबंधित पोस्टर, चित्रण कार्य, डेटिंग पेंटिंग एवं टचिंग कार्य, कबाड से जुगाड़, करने शहर के सभी घरों में स्वच्छता के दिषा निर्देष वाले पोस्टर लगवाने, घरों में डस्टबिन रखवाने एवं नागरिकों से स्वच्छता का फीडबैक लिये जाने के निर्देष दिये। बैठक में सीएमओ पांडे ने कार्य के प्रति लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारी के वेतन रोकने के निर्देष दिये।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.