Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 4, 2022

मोटरसाइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने एवं यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों की खैर नहीं।


दिनांक-04/01/2022


मोटरसाइकिल में तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने एवं यातायात के नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों की खैर नहीं।



सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा 08 मोटरसाइकिल चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी.आर. मंडावी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री कपिल चंद्रा के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्टंट करते तथा तेज आवाज वाले साईलेंसर लगाकर दुपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कोतवाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही करने टीम गठित की गई है।


इसी तारतम्य में दिनांक-03/01/2022 को वाहन चेकिंग के दौरान तेज आवाज/ पटाखे की आवाज वाले साइलेंसर लगाकर वाहन चला रहे दुपहिया वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है जिसमें (1) विक्की सिंह राजपूत उम्र 29 वर्ष वाहन क्रमांक सी.जी. 08 ए.डी. 3549, (2) राम किशन साहू वाहन क्रमांक सी.जी. 09 जे.के. 4096, (3) पलास चौहान उम्र 22 वर्ष वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एल.डी. 1610, (4) विजय कश्यप, वाहन क्रमांक सी.जी. 09 -5193, (5) गौरव चंद्रसेन उम्र 19 वर्ष वाहन क्रमांक सी.जी. 09 जे.एल. 5674, (6) राहुल मरकाम उम्र 22 वर्ष वाहन क्रमांक सी.जी. 09 जे.एम. 3369,(7) अमन कोसले उम्र 19 वर्ष वाहन क्रमांक सी.जी. 04 एन.ए. 3366, (8) ए.डी. कुर्रे उम्र 21 वर्ष वाहन क्रमांक 09 जे.एल. 7222, उक्त वाहन चालकों के द्वारा तेज आवाज वाले साइलेंसर/ बिना नंबर के वाहन चलाते पाए गए जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 6400/ रुपये का सामान शुल्क वसूल किया गया।

      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री कपिल चंद्रा के कुशल नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली से सहायक उपनिरीक्षक कौशल साहू, प्रधान आरक्षक शमशेर अली, आरक्षक गज्जू राजपूत का सराहनीय योगदान रहा यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।.           CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोरी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad