जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
रविन्द्र सिदार बने ग्राम भदरा के निर्विरोध सरपंच
छत्तीसगढ़ के जिला जांजगीर चांपा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भदरा में आज दिनांक २०/१/२०२२ को नया सरपंच चुने जाने के लिए चुनाव होना था लेकिन रविन्द्र सिदार के विपक्ष में कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं होने के कारण चुनाव का कार्यक्रम स्थगित हुआ आप को बता दें कि ग्राम भदरा के सभी ग्रामीण पूर्व सरपंच धन सिंह जगत के कार्यो से असंतुष्ट थे परेशान थे साथ ही पंचगण भी परेशान थे लिहाजा उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जिसमें पूर्व सरपंच धन सिंह जगत की हार हो गई थी आज सरपंच के चुनाव के लिए भदरा में चुनाव होना था लेकिन रविन्द्र सिदार को पंचों द्वारा निर्विरोध चुन लिए जाने के कारण चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई गई रविन्द्र सिदार के निर्विरोध सरपंच चुन लिए जाने से ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल है पंचगण और ग्रामीणों की उपस्थिति में रविन्द्र सिदार को तिलक और गुलाल लगा कर उनके जीत के लिए बधाई दी साथ ही नव निर्वाचित सरपंच रविन्द्र सिदार ने गांव वालों को सुक्रिया कहा
बाइट- 01
बाइट- 02

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.