गणेश खैरवार बने बैहर तहसील का पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा अध्यक्ष
बिरसा/बालाघाट।समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य गणेश खैरवार को बैहर तहसील का पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाये जाने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।प्राप्त जानकारी अनुसार विगत कई वर्षो से सामाजिक कार्यो में बढचढ कर हिस्सा लेने वाले गणेश खैरवार भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में भी पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे थे जिसको देखते हुए पार्टी ने गणेश खैरवार को बैहर तहसील का पिछड़ा वर्ग युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है जिससे गणेश खैरवार के शुभचिंतक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.