Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 12, 2022

पहाड़बछाली में नया राशन दुकान संचालित होने पर ग्रामीणों में खुशी।

 पहाड़बछाली  में  नया राशन दुकान संचालित होने पर ग्रामीणों में खुशी।



रिपोर्टर बैजनाथ पटेल


बेलगहना -जनपद पंचायत कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डांडबछाली  के आश्रित ग्राम पहाड़ बछाली में आज नया राशन दुकान संचालन से ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिला। जहां सर्वप्रथम जनप्रतिनिधियों द्वारा धूप दीप के साथ विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात फीता काटकर राशन दुकान का शुभारंभ किया गया। जहां ग्रामीणों का कहना है कि हमें इसके पहले राशन हेतु चार किलोमीटर दूर इतना बस नहीं बीच में डबल लाइन रेलवे क्रॉसिंग पार करके जाना पड़ता था।जिससे बुजुर्गों एवं बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कभी भी रेलवे क्रॉसिंग के समय कोई भी हादसा होने की संभावना बनी रहती थी, साथ ही साथ चार किलोमीटर की दूरी से राशन लाना मुसीबत से कम नहीं था। ग्रामीणों ने अपने गांव की उपसरपंच राजेश्वर पांण्डे से इस संदर्भ में बातचीत कर समस्या से अवगत कराया जिस पर उपसरपंच ने राशन दुकान की समस्या को अपने संज्ञान में लेते हुए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। लगभग साल दो साल की अथक प्रयास व संघर्ष से आज यह काम सफल हुआ।आपको बता दें की उपसरपंच पांण्डेय हमेशा विकास के लिए जनहित में लड़ाई लड़े हैं चाहे स्कूल भवन हो यह सीसी रोड आज उपसरपंच की प्रयास से नया राशन दुकान पाकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई, उपस्थित लोगों ने पुष्प माला पहनाकर पाण्डेय जी का स्वागत करते हुए जय कारे भी लगाएं। इस अवसर पर गाँव के गणमान्य नागरिक बिधीराम सिदार, सुनील करसायल, रामरतन मरावी, पंच - कृष्ण कुमार, गनपतिया बाई, राजकुमारी, शंकुतला बाई,जेमबाई, किर्ती बाई ,सुरेश राठौर ,सालिक यादव, रामकुमार, गुडडा यादव,अंजोरी श्रीवास्तव धरम राठौर सहित अत्यधिक संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad