Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 12, 2022

CMO ने नगर के विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण एवं जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याऐं

 CMO ने नगर के विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण एवं जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याऐं


सीएन आई न्यूज सिवनी ब्लॉक से जयकुमार डेहरिया की रिपोर्ट

सीएमओ नवनीत पांडे ने बताया शीघ्र ही मॉडल रोड डिवाइडर की रेलिंग बनेगी,मैथ्स गार्डन रेन बसेरा के बगल में बनेगा, 16 से कचहरी चौक और सोमवारी चौक चौराहे का काम शुरू होगा


सिवनी।। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्या सुनकर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश प्राप्त है इसके परिपालन में आज 11/01/2022 को नगर पालिका कार्यालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुना एवं संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।


इसके उपरांत मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पांडे नगर पालिका के मानस भवन में दिनांक 12 जनवरी को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे। 

    तदोपरान्त सीएमओ श्री पांडे निरीक्षण के दौरान छिडिया पलारी पहुंचे एवं वहां चल रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया जाकर निर्माण कार्या की समीक्षा की। विदित होवे कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत उक्त स्थल पर सीएनडी वेस्टेज प्लेटफार्म के निर्माण का कार्य आरंभ है उक्त स्थान टिंचिंग ग्राउंड में नगर का जो कचरा पहुंचता है उसे अलग-अलग भागों में डिवाईड करने के लिये प्लेटफार्म तैयार कराया जा रहा है सीएमओ श्री पांडे ने नगर पालिका के सहायक यंत्री संतोष तिवारी के साथ जायजा लिया एवं समीक्षा कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देष दिये।  


   इसके पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी *श्री पांडे डुंडासिवनी चौक पहुँचे एवं नगर सौंदर्यीकरण के अंतर्गत डूंडासिवनी में बन रहे नवनिर्मित गार्डन का निरीक्षण किया* एवं उसकी सभी तैयारियों का जायजा लिया। सीएमओ श्री पांडे ने बताया कि नगर के 6 स्थानों पर गार्डन बनाये जा रहे है जिसमें सोमवारी चौक एवं सर्किट हाउस चौक में बनने वाले गार्डन का निर्माण कार्य संभवतः 16 जनवरी से आरंभ कर दिया जावेगा। 

    निरीक्षण के दौरान सीएमओ *श्री पांडे खादी ग्राम उद्योग एवं रैन बसेरा के बगल में बनने वाले गार्डन का भी निरीक्षण किया* नगर एवं बिल्डिंग सौंदर्यीकरण के अंतर्गत खादी ग्रामोउद्योग के रंगरोगन का जायजा लिया एवं बताया कि उक्त स्थान में शीघ्र ही गार्डन ही गार्डन बनकर तैयार हो जावेगा। वहीं सीएमओ ने सहायक यंत्री एवं उपयंत्री के साथ डिवाईडरों में बनने वाले रेलिंग कार्य की समीक्षा की एवं बताया कि दिनों में जहां-जहां डिवाईडर में रैलिंग नहीं लगी हुई है उन जगहों में ग्रिल्स एवं रैलिंग लगने का कार्य संभवतः 1 माह के अंदर शुरू कर दिया जावेगा। सीएमओ नवनीत पांडे ने बताया शीघ्र ही मॉडल रोड डिवाइडर की रेलिंग बनेगी, मैथ्स गार्डन रेन बसेरा के बगल में बनेगा।

       निरीक्षण के उपरांत *मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे ने लायब्रेरी में सभी विभागीय कर्मचारियों की एक बैठक ली* एवं स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की तैयारियों के संबंध में सभी कर्मचारियों को आवष्यक दिशा निर्देष दिये साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों उनके कार्यों की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देशित किया कि नगर में प्रतिदिन नियमित सफाई कराई जावे, टिप्पर वाहनों से प्रतिदिन कचरा कलेक्टर किया जावे, नगर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जावे, दिव्यांगो हेतु व्हील चैयर उपलब्ध कराई जावे, टिंचिंग ग्राउंड में सीसीटीवी लगवाने व चौकीदार नियुक्त करने , तालाबों का कचरा साफ करवाने एवं आसपास जाली लगवाने, नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के चित्रण कार्य करवाने, कबाड से जुगाड करने, टिप्पर वाहन से एलांउसमेंट कर नागरिकों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने, पालीथिन जब्ती करने संबंधी विभिन्न निर्देष दिये साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी का सम्मान करने कहा। *सीएमओ ने कहा कि जिन अधिकारी एवं कर्मचारियों को जो-जो कार्य साैंपे गये है उसका कडाई से पालन करें मै पुनः 07 दिवस बाद इसकी समीक्षा करूंगा एवं लापरवाह कर्मचारियों के वेतन रोकनेे के निर्देश दिये*।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad