Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, January 12, 2022

एसईसीएल कर्मी के बैंक लॉकर से 5 लाख के जेवर गायब

 एसईसीएल कर्मी के बैंक लॉकर से 5 लाख के जेवर गायब!



एसईसीएल कर्मचारी ने अपने ही एसईसीएल एसबीआई बैंक की ब्रांच से बैंक लॉकर से ₹500000 के जेवर गायब होने की शिकायत सरकंडा थाने में की है| सरकंडा के शकुंतला हाइट्स के निवासी दिनेश पांडे पिता स्वर्गीय आर एस पांडे उम्र 56 वर्ष एसईसीएल मुख्यालय में ऑफिस अटेंडेंट के पद पर है जिनका खाता एसबीआई के एसईसीएल ब्रांच में लगभग 20 वर्षों  से है| उनके मुताबिक उन्हें बैंक द्वारा लॉकर नंबर 6/54 अलॉट हुआ है, जिसमें कि वह कुछ पुराने जेवर और बेटी की शादी के लिए नए जेवर खरीदे थे वह रखे थे| मंगलवार की सुबह उन्हें अपने परिवार के साथ पूरे जाना था इससे पहले उन्होंने कुछ और जेवर लॉकर में रखने के लिए बैंक गए| बैंक जाने के बाद लॉकर की चाबी उन्हें पियून लाकर दिया दूसरी चाबी उनके पास थी पियून ने बैंक की चाबी से लॉकर खोला और चला गया है एसईसीएल कर्मी ने दूसरी चाबी से लॉकर खोल कर अंदर देखा तो जेवर गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत ब्रांच मैनेजर को बुलाया और जेवर के बारे में पूछा तो ब्रांच मैनेजर ने कोई जानकारी नहीं होना बताया एसईसीएल कर्मी के अनुसार वर्ष 2020 में उन्होंने आखिरी बार अप्रैल में लॉकर खोला था लॉकर के भीतर उनकी पत्नी के पुराने व बेटी की शादी के लिए खरीदे ने जेवर सहित करीब एक लाख के जेवर थे इसके अलावा कुछ जरूरी दस्तावेज थे और भगवान की फोटो भी रखते थे यह सब लाकर से गायब मिला। एसईसीएल कर्मी ने बैंक प्रबंधन पर गोलमोल जवाब देने का आरोप लगाया। उनकी लिखित शिकायत मिलने के बाद सरकंडा थाना ने जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad