खुले में फेंका कचरा तो होगा जुर्माना.CMO ने जारी किया आदेश.वार्डो का हुआ भ्रमण जागरूक होने की अपील भी की
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर -नगर पालिका परिषद् रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत समस्त वार्डों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनीष वारे के निर्देशानुसार उप अभियंता सतीश साहु सहायक राजस्व निरीक्षक अनिल पाठक, अर्पणा राजवाड़े, एवं घनश्याम प्रधान द्वारा बड़ी बाजार वार्ड क्रमांक 4 मुख्य मार्ग, हाई स्कूल रोड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के अंतर्गत विभिन्न जुर्माना
अपशिष्ट पॉलीथिन के प्रयोग पर जुर्माना, खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माना एवं नाली में कचरा फेंकने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई एवं आम नागरिकों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाए जाने हेतु मुनादी के माध्यम से सूचित किया गया एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा जुर्माना काटा गया जिससे आम नागरिकों में जागरूकता लाई जा रही है जिससे नगर को संक्रमण से मुक्त रखा जा सके

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.