गुमटी ठेलो से ढाई किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त...
रिसाली - शहर को स्वच्छ रखने और गंदगी नहीं फैलाने की समझाइश का असर नहीं दिखने पर नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी सख्ती से पेश आ रहे है। शुक्रवार को राजस्व विभाग व जनस्वास्थ्य विभाग की टीम बाजार क्षेत्र में लेटेस्ट व मोनिका कलेक्शन के संचालक से जुर्माना वसूला।
निगम अधिकारियों ने कुल 2800 रूपए निगम के खजाने में जमा कराया।
नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा व आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर निगम के अधिकारी कृष्णा टाॅकिज रोड से लेकर डीपीएस चैक तक भ्रमण किया।
इस दौरान कृष्णा टाॅकिज रोड स्थित दो कपड़ा व्यवसायी दुकान से निकले कचरा को सड़क पर फेक दिया था। अधिकारियों ने समझाइश के बाद कचरा खुले स्थान पर फेके जाने पर क्रमशः 1000 व 500 रूपए जुर्माना वसूल किया। कार्यवाही में राजस्व विभाग के संजय वर्मा,
स्वास्थ्य विभाग के जगरनाथ कुशवाहा, बृजेन्द्र परिहार व उपअभियंता उमयंती ठाकुर शामिल थी।
ढाई किलो कैरीबैग जब्त
रिसाली निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के बैग व सामान देने के उपयोग में लाए जाने वाले कैरीबैग पर पूर्ण रूप से रोक लगाया है। इसके बाद भी कई लोग इसका उपयोग कर रहे है।
सूचना मिलते ही निगम अधिकारियों ने गुमटी, ठेला व पसरा लगाकर फल-सब्जी बेचने वालों के ठिकानो में दबिश देकर जांच की। इस दौरान ढाई किलो कैरीबैग जब्त किया गया। अधिकारियों ने प्रत्येक व्यापारी से 200-200 रूपए जुर्माना वसूला।
------------------------------------------------------------
नगर पालिक निगम रिसाली/जनसंपर्क विभाग/ 04 फरवरी 2022/क्रं.-02/शैलेश साहू/मुकेश देशमुख
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.