Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

युवक खुद को आग लगाकर पहुंचा सिविल लाइन थाने

 युवक खुद को आग लगाकर पहुंचा सिविल लाइन थाने|



मंगला निवासी समीर खान उम्र 30 वर्ष का कोटा की रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध था। इस बीच जब लड़की को ये पता चला कि युवक शादीशुदा है तो उसने उससे बात करना बंद कर दिया था। ऐसे में युवक ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। फिर भी जब वह नहीं मानी तो युवक ने लड़की के नाबालिग भतीजे को इंस्टाग्राम में किसी लड़की के नाम से फर्जी आईडी बनाकर फंसा लिया। फंसाने के बाद उसे जंगल की ओर बुलाकर उसके साथ मारपीट किया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत भी सिरगिट्टी थाने में की थी। जिसके बाद से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी।


घटना को लेकर लड़की के परिजनों का कहना है कि समीर ने डराया धमकाया भी था। परिवार वालों ने कहा समीर ने उन्हें धमकी दी थी की वह उनके घर की लड़की को बदनाम कर देगा। इसी बदनामी का डर दिखाकर उसने हमसे लाखों रुपए और बुलेट बाइक भी ले ली। परिजनों ने यह भी बताया कि लड़की ने समीर से बात करना बंद कर दिया तो उसने उसके भतीजे को फंसाकर उसके साथ भी मारपीट किया था। इस मामले में पुलिस जांच ही कर रही थी। ऐसे में समीर ने कार्रवाई के डर से खुद को आग लगाने का नाटक रचा है। युवक खुद को आग लगाकर पुलिस थाने के अंदर घुस गया यह घटनाक्रम देखकर पुलिस वाले भी हड़बड़ा गए उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया| इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जब युवक अपने आप को आग लगाकर थाने के अंदर कुछ रहा था ठीक उसी समय उसका भाई उसका वीडियो बना रहा था| मिली जानकारी के अनुसार युवक ने 4 दिन पहले भी जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसी दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें उसने लड़की से प्रेम प्रसंग की बात कही थी और वह लड़की उसे परेशान करती है डराती धमकाते है लड़की ने युवक से ₹2 लाख भी नहीं दिए हैं जो कि वह वापस नहीं कर रही है ऐसा समीर  का कहना है| सब घटनाओं से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया|शुक्रवार रात को 12 बजे समीर खुद को आग में लगाकर थाने पहुंच गया। समीर का कहना है कि 4 दिन पहले हुई शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इसलिए मैं अब खुद को आग लगाकर यहां पहुंचा हूं। फिलहाल समीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक करीब 25 प्रतिशत जल चुका है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad