Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 26, 2022

मंत्री श्री कावरे ने ग्राम गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा की01 मार्च को मनाया जाएगा ग्राम गौरव दिवस


मंत्री श्री कावरे ने ग्राम गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा की01 मार्च को मनाया जाएगा ग्राम गौरव दिवस

शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट।आज 26 फरवरी 2022 को मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर "नानो" कावरे ने ग्राम पंचायत बघोली में खंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आहूत कर ग्राम गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, एसडीएम बालाघाट श्री केसी बोपचे, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अशोक मेश्राम, तहसीलदार श्री रामबाबू देवांगन,  जनपद पंचायत बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गायत्री कुमार सारथी एवं विभिन्न विभागों के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में एसडीएम श्री केसी बोपचे ने ग्राम गौरव दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

     बैठक में मंत्री श्री कावरे ने निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम गौरव दिवस के आयोजन के पूर्व पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। ग्राम की समस्याओं में ग्रामीण सहयोग कर सकते हैं परंतु समस्याओं का समाधान करना अधिकारियों का कर्तव्य है। अधिकारी वर्ग ग्रामीणों को अच्छी तरह समझा सकता है। मंत्री श्री कावरे ने कहा कि अभी आयोजन में कुछ दिन शेष है, विभिन्न विभाग पिछली बैठक में दिए गए निर्देशानुसार कार्य करें एवं योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाएं। गांव में विधवा पेंशन योजना का कोई भी प्रकरण बकाया ना रहे, शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य को हासिल किया जाए। पशु पालन विभाग भी ग्रामीणों को अपनी योजनाओं का लाभ प्रदान करें। नल जल की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों का समाधान होना आवश्यक है । संबंधित विभाग गांव का सर्वे करें और नल जल से संबंधित सभी शिकायत एवं समस्याओं का समाधान करें। पानी व्यर्थ ना बहे टोटी और पाइप की व्यवस्था सुचारू की जाए।

     मंत्री श्री कावरे ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जैविक खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। 50-50 किसानों की टीम बनाएं और उनको जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें। थाना प्रभारी भरवेली को निर्देश दिए कि गांव में जितने भी गलत काम हो रहे हैं जैसे सट्टा, जुआ, अवैध शराब बिक्री सभी को बंद कराया जाए। जो भी लोग संदिग्ध है और इस प्रकार के कामों में संलिप्त है उनको समझाइश दी जाए और ग्राम में ग्राम सुरक्षा समिति का गठन किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad