मोहम्मद अज़हर हनफ़ी की रिपोर्ट
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा,26 फरवरी 2022:- कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय स्थित श्री वाटिका वृद्धाश्रम में पहुँचकर बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गों को फल का भी वितरण किया गया। उन्होंने बुजुर्गों से रहने,खाना से लेकर उनके स्वास्थ्य चेकअप सम्बंधित जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने डायनिंग टेबल,बाउंड्री वाल को और अधिक ऊंचाई बढाने एवं एक झूला लगाने एवं बिल्डिंग को व्हाईट वाश करनें के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। इसके साथ ही आश्रम को संचालित करने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे स्वयं सेवी संस्था के सदस्यों से भी मुलाकात की। इस दौरान समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक आशा शुक्ला ने बताया कि कुल यहां 28 लोगों को रहने की व्यवस्था है। जिसमे अभी वर्तमान में 9 महिला एवं 3 पुरूष वृद्धाश्रम में रहते है। उन्होंने समय समय मे होने वाली परेशानियों से कलेक्टर को अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र ही निराकरण का आवश्वासन दिया है। निरीक्षण के दौरान सँयुक्त कलेक्टर बजरंग दुबे भी उपस्थित रहे।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.