मछुरदा वृत मे छापामार कार्यवाही कर 106 नग चिरान जप्त
(सालेटेकरी मछुरदा वृत के अधिकारी व उडनदस्ता की संयुक्त कार्यवाही)
(शिवशंकर पाण्डेय)
सालेटेकरी/बालाघाट।वनमंडलाधिकारी के निर्देशन एवं बिरसा वनपरिक्षेञ अधिकारी एस पी गोस्वामी के मार्गदर्शन में सालेटेकरी वृत के वनपाल पंकज रिछारिया,बी.डी.खांडेकर व उडनदस्ता की टीम के नेतृत्व में ग्राम मछुरदा के उदय पिता बुधराम जाति गोंड़ के निवास में सर्च वारंट के तहत छापामार कार्यवाही की गई,जिसमें सागौन व बीजा प्रजाति के चिरान 106 नग 1.046 घनमीटर और बीजा 2733/36 वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पंजीबद्ध किया गया।वन विभाग की टीम लगातार अवैध सागौन कटाई के मामले में छापामार कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।लगातार दो दिनों से यह कार्यवाही जारी है।एक दिन पहले ही सालेटेकरी वृत में छापामार कार्यवाही कर चिरान जप्त किया गया था।आज पुनः एक घर मे छापामार कार्यवाही कर बड़ी मात्रा में चिरान जप्त किया गया।इस कार्यवाही में प्रमुख रूप से सालेटेकरी वनपाल पंकज रिछारिया, मछुरदा वृत वनपाल बी.डी.खांडेकर, उडनदस्ता प्रभारी धर्मेंद्र बिसेन, शिशुपाल गनवीर वनपाल,वनरक्षक नरेंद्र कुमार शेंडे,सौरभ यादव,तिलक राहंगडाले, विजयभान नागेश्वर और मछुरदा सालेटेकरी वृत के वनरक्षक अनिल उईके, विजय आमाडारे,तुकाराम नेवारे,जगदीश मिश्रा, अजय हेमने, कशेन्द्र धुर्वे, प्रदीप आसाटकर,राहुल,वाहन चालक वानित्य गौतम, सुरक्षा श्रमिक माखन प्रह्लाद, शिवलाल,बिरज का विशेष सहयोग रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.