Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, February 15, 2022

भिंड में नर्स की हुई थी हत्या, सिवनी की नर्सो ने सौंपा ज्ञापन।

 भिंड में नर्स की हुई थी हत्या, सिवनी की नर्सो ने सौंपा ज्ञापन।


सीएन आई न्यूज सिवनी से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

सिवनी। अस्पतालों में नर्सों की सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही के संबंध में जिला अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपा है।मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मिडिया प्रभारी अवनेश ठाकुर ने बताया कि नर्सो द्वारा आज सौपे गये ज्ञापन में प्रदेश भर के सरकारी अस्पतालों में ड्यूटीरत नर्सों ने अपनी सुरक्षा की मांग उठाई है। 

ज्ञापन में बताया कि आए दिन प्रदेश के अस्पतालों में नर्सों के साथ अप्रिय घटनाएं हो रही हैं,जिससे अस्पतालों में नर्सों  की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे है। हाल ही में भिंड जिला अस्पताल में नर्स नेहा चन्देल की निर्मम हत्या में म.प्र. की समस्त नर्सेस में रोष व्याप्त है।

नर्सो ने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग करते हुए 24 घंटे प्रत्येक वार्डो में गार्ड की ड्यूटी लगाई जाये,जिससे मरीज के पास अटेंडर के आलावा कोई अन्य व्यक्ति वार्ड में प्रवेश न कर सके।नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की शिकायत करने पर उसे तत्काल प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई की जाए।

नर्स नेहा चंदेला केस की सीबीआई जांच करवा कर हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए,साथ ही नेहा चंदेल के परिवार को पचास लाख रुपये का मुआवजा और उनके परिवार में से एक को सरकारी नौकरी दी जाए।इन सभी मांगों को संज्ञान में लेकर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।ज्ञापन सौपने के उपरांत समस्त नर्सो ने जिला अस्पताल पहुंचकर कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखकर नर्स नेहा चंदेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

इस दौरान जिला अस्पताल की समस्त नर्से एवं मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अस्पताल की समस्त नर्सो द्वारा की जा रही मांगो का  स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने समर्थन किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad