Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 3, 2022

भीमगढ़ छपारा के दूल्हा की शिकायत पर 10 युवकों से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन ओमती में गिरफ्तार


भीमगढ़ छपारा के दूल्हा की शिकायत पर 10 युवकों से शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन ओमती में गिरफ्तार

सी एन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो

सिवनी - छपारा भीमगढ़ निवासी दशरथ पटेल ने ओमती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके चाचा जागेश्वर पटेल और चाची सुनीता पटेल ने 15 दिन पूर्व उसे रेणु राजपूत से शादी करने के लिए जबलपुर बुलाया था। दोनों परिवारों की सहमति से मंगलवार को उनकी शादी डिस्टिक कोर्ट परिसर स्थित शिव मंदिर में हुई थी, जिसमें एक महिला वकील ने शपथ पत्र पर कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके हस्ताक्षर भी करवाए थे। लेकिन शादी होने के बाद घर जाते समय रेणु अचानक गाड़ी से कूदकर एक युवक के साथ बाइक पर बैठ कर भाग गई। जिसके बाद भी लोग वापस कोर्ट पहुंचे। जहां रेणु की मौसी अर्चना बर्मन को पकड़ कर थाने लाया गया। दशरथ ने बताया कि उसने रेणु के मौसा अमर सिंह को 35 हजार रुपए दिए थे और रेनू को डेढ़ लाख के जेवर दिए थे, जो वह लेकर भागी है।

पुलिस ने रेणु राजपूत, अमर सिंह व रेणु के प्रेमी अजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितो से सोने का एक मंगलसूत्र, 20 हजार, चार मोबाइल व एक मोटरसाइकिल जप्त की है।

जबलपुर के ओमती पुलिस के शिकंजे में फंसी लुटेरी दुल्हन और उसकी गैंग बेहद शातिर है। इस गैंग ने अब तक कई युवाओं और परिवारों के सपने लूट चुकी है। लुटेरी गैंग मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान में भी लोगों को अपना शिकार बना चुकी है। शादी के नाम पर ठगी करने वाली यह गेग की दसवीं वारदात के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ी है। ओमती पुलिस ने मुख्य आरोपी रेणु राजपूत उर्फ उर्मिला अहिरवार, उसकी मौसी अर्चना बर्मन, मौसा अमर सिंह और प्रेमी अजय राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जबलपुर, सागर, दमोह, कोटा, धौलपुर, जयपुर समेत अन्य राज्यों में भी वारदातें करना कबूल लिया है।

रेणु और उनकी उसकी गैंग के सदस्यों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए अलग-अलग नामों से फर्जी आईडी बना रखी थी। जिस के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्त में आने के बात रेणु ने बताया कि वह धनवंतरी नगर साईं कॉलोनी में रहती है। उसकी मौसी अर्चना नेहरू नगर मेडिकल में रहती है। व प्रेमी भागचंद उर्फ अजय राजपूत गंगानगर नव  निवेश कॉलोनी गढा़ का रहने वाला है। अमर सिंह शिहीनाका गढा़ निवासी है। रेणु और उनकी गैंग ने रांची, बिलहरी, घमापुर समेत शहर के कई जगहों पर किराए के मकान ले रखे हैं ।जहां ग्राहकों को शादी करने के नाम पर बुलाकर फसाया जाता है।10 युवकों को दिया धोखा -लुटेरी दुल्हन रेणु राजपूत और उसकी गैंग ने अब तक अलग-अलग 10 युवकों से शादी करके ठगी की वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं उन्होंने शर्मिंदगी और बदनामी के डर से पुलिस में अभी तक शिकायत नहीं की है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad