Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, February 3, 2022

राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन और नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया कबड्डी,कुश्ती,दौड़ का आयोजन

 राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन और नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया कबड्डी,कुश्ती,दौड़ का आयोजन




रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट



रतनपुर...राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा और नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के तत्वावधान में और आदर्श ग्राम बछालीखुर्द के सहयोग से कोटा ब्लॉक स्तरीय  महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी ओमकार जायसवाल ने बताया कि महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श ग्राम पंचायत बछालीखुर्द में नेहरू युवा केन्द्र और राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला कबड्डी,कुश्ती,तवा फेंक, और दौड़  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के लगभग 120 बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे ओमकारा स्पोर्टिंग खेलगाँव नवागाँव,रतनपुर,चपोरा,सराईपाली, खैरझिटी,कोटा, और मेजबान बछालीखुर्द के बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया सबसे पहले 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया जिसमे प्रथम स्थान लछ्मी पाव रतनपुर, द्वितीय स्थान संतोषी मरावी चपोरा तृतीय स्थान हुलशी श्याम खेलगाँव नवागाँव ने जीता तवा फेंक में प्रथम स्थान अंजलि कश्यप पोंडी, द्वितीय स्थान संतोषी मरावी चपोरा तृतीय स्थान गीता मरकाम खैरझिटी बेलगहना ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रतनपुर द्वितीय स्थान चपोरा व तृतीय स्थान पर बालिका कबड्डी टीम सराईपाली रही उसी प्रकार बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में 0 से 40 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान नैंसी यादव रतनपुर द्वितीय स्थान रितु श्याम खेलगाँव 41 से 46 किलोग्राम में प्रथम स्थान लष्मी पाव द्वितीय स्थान दीपिका बछालीखुर्द  47 से 55 किलोग्राम में प्रथम स्थान पावनी यादव रतनपुर द्वितीय स्थान मानसी श्याम खेलगाँव नवागाँव की बालिका कुश्ती खिलाड़ी रही सभी प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली बालिका खिलाड़ियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीवन मिश्रा अध्यक्ष जिला कबड्डी संघ बिलासपुर, राहुल सैनी जिला संयोजक   नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर और एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल  के हाथों प्रमाण पत्र, नगद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया  प्रतियोगिता का  संचालक रूप सिंह नेटी ने किया इस प्रतियोगिता के निर्णायक कबड्डी के लिए गुलाब सिंह श्याम, धन सिंह पोर्ते,अशोक राज,धाम सिंह मरावी, जिला कबड्डी संघ के निर्णायक थे कुश्ती के निर्णायक विनोद सारथी,सागर धीवर,आतिश ठाकुर जिला कुश्ती संघ के निर्णायक थे प्रतियोगिता का कॉमेंट्री दीपक जायसवाल ने किया इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में दीपक, युवराज मरावी,धनी,आदि खिलाड़ियों व ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad