Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, February 28, 2022

मार्च माह में 11 स्थानों पर मेगा पुरूष नसबंदी शिविरों का आयोजन प्रत्येक शिविर में 150 पुरूषों के नसबंदी आपरेशन का लक्ष्य

 मार्च माह में 11 स्थानों पर मेगा पुरूष नसबंदी शिविरों का आयोजन


प्रत्येक शिविर में 150 पुरूषों के नसबंदी आपरेशन का लक्ष्य



 बालाघाट।कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 19 फरवरी 2022 को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के परिपालन में माह मार्च 2022 में जिले में 11 विभिन्न स्थानों पर मेगा पुरूष नसबंदी शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। जिले के विवाहित पुरूषों से अपील की गई है कि वे अपना परिवार दो बच्चों तक ही सीमित रखें और परिवार नियोजन के स्थायी साधन के रूप में नसबंदी आपेरशन को अपनायें। 

प्रत्येक स्थान पर दो दिनों का होगा शिविर

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने इस संबंध में बताया कि आगामी 07 एवं 08 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरसा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लामता एवं सिविल अस्पताल वारासिवनी में पुरूष नसबंदी शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार 10 एवं 11 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र किरनापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परसवाड़ा एवं सिविल अस्पताल लांजी में शिविर लगाया जायेगा। 14 एवं 15 मार्च को जिला चिकित्सालय बालाघाट, सिविल अस्पताल बैहर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरलांजी में पुरूष नसबंदी शिविर लगाया जायेगा। 22 एवं 23 मार्च सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटंगी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा में पुरूष नसबंदी शिविर लगाया जायेगा। 

विशेषज्ञ सर्जन बिना चीरा एवं टांका पद्धति से करेंगें आपरेशन

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले के 11 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जा रहे इन शिविरों में विशेषज्ञ सर्जनों द्वारा बिना चीरा एवं टांका वाली पद्धति से पुरूषों के नसबंदी आपरेशन किये जायेंगें। इस पद्धति से मात्र दो मिनट की अवधि में नसबंदी आपरेशन पूरा हो जाता है और पुरूष को आपरेशन के बाद 10 मिनट बाद छुट्टी दे दी जाती है। बिरसा के शिविर में विशेषज्ञ सर्जन डॉ मदन मेश्राम एवं डॉ हरीश मसराम द्वारा नसबंदी आपरेशन किये जायेंगें। इसी प्रकार लामता के शिविर में डॉ आर के चतुर्वेदी एवं डॉ उमेश डहाटे, वारासिवनी शिविर में डॉ रविन्द्र ताथोड़ एवं डॉ प्रदीप गेडाम, किरनापुर शिविर में डॉ रविन्द्र ताथोड़ एवं डॉ उमेश डहाटे, परसवाड़ा शिविर में डॉ आर के चतुर्वेदी एवं डॉ हरीश मसराम, लांजी शिविर में डॉ प्रदीप गेडाम एवं डॉ मदन मेश्राम, जिला चिकित्सालय बालाघाट के शिविर में डॉ संजय धबड़गांव एवं डॉ उमेश डहाटे, बैहर शिविर में डॉ आर के चतुर्वेदी एवं डॉ मदन मेश्राम, खैरलांजी शिविर में डॉ रविन्द्र ताथोड़ एवं डॉ प्रदीप गेडाम, कटंगी शिविर में डॉ संजय धबड़गांव एवं डॉ उमेश डहाटे एवं लालबर्रा शिविर में डॉ रविन्द्र ताथोड़ एवं डॉ प्रदीप गेडाम द्वारा बिना चीरा एवं टांका वाली पद्धति से पुरूषों के नसबंदी आपरेशन किये जायेंगें। 

नसबंदी कराने वाले पुरूष को 03 हजार रुपये एवं प्रेरक को 400 रुपये मिलेंगें

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि इन शिविरों में नसबंदी आपरेशन करवाने वाले प्रत्येक पुरूष को 03 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही पुरूष को नसबंदी आपरेशन कराने के लिए प्रेरित करने वाले प्रेरक को भी 400 रुपये की राशि प्रदान की जायेगी। 

 डॉ पांडेय ने बताया कि प्राय: देखने में आता है कि परिवार सीमित रखने के लिए नसबंदी आपरेशन की जिम्मेदारी महिला के कंधे पर डाल दी जाती है और पुरूष नसबंदी आपरेशन कराने से बचना चाहते है। जबकि महिला के नसबंदी आपरेशन की तुलना में पुरूष का नसबंदी आपरेशन काफी आसान होता है और उसे किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। विवाहित पुरूषों से अपील की गई है कि वे अपना परिवार दो बच्चों तक ही सीमित रखें और जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले इन शिविरों का लाभ उठायें।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad