पौधरोपण महा-अभियान के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की हुई बैठक
बालाघाट।शासन के निर्देश अनुसार पर्यवरण संरक्षण हेतु प्रदेश में अंकुर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे प्रदेश वासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए पौधरोपण करने वाले प्रतिभागी से लगाए गए पौधे का फोटो वायुदूत अंकुर एप में अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है । कार्यक्रम के तहत अभी तक जिले में कुल 2986 व्यक्तियों ने एप डाउनलोड कर 4432 फोटो अपलोड की है ।
पौधरोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए मुख्यमंत्री जी के संकल्प को जन अभागीदारी से एक महाअभियान का रूप दिया जाना है इस अनुक्रम में राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि नागरिकों, समुदायों, शासकीय विभागों एवं स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से शासन द्वारा जन सहयोग से दिनाँक 01 से 05 मार्च तक पौधरोपण का माह अभियान चलाया जाए। जिसमें शासन के विभाग, शासकीय अशासकीय संस्था, निगम, मंडल, स्वयंसेवी संस्था, सार्वजनिक उपक्रम, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, स्कूल, कालेज, आंगनवाड़ी, छात्रावास,पंचायत भवन के परिसरों शासकीय व वन भूमि आदि के साथ ही लोगों से अपने पास उपलब्ध उपयुक्त स्थान पर पौधरोपण करने उसका पालन पोषण व उसे संरक्षित करने का अभियान चलाया जाएगा ।
आज दिनाँक 28 फरवरी को कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक कुमार ने विभाग प्रमुख व जिले की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक कर महा अभियान हेतु कार्ययोजना बनाई व सभी से इस अभियान में सहभागीता करने कहा गया । साथ ही लगाए गए पौधों को वायुदूत अंकुर एप, MP- CMEVENTS पोर्टल में अपलोड करने कहा गया । ऐसे व्यक्ति जो एनराइड फोन नही चलते वे 0755- 2706666 नंबर पर मिस्डकॉल कर भी अपनी सहभागिता दर्ज करा सकते हैं । महा अभियान का शुभारंभ दिनाँक 01 मार्च को मोती तालाब गार्डन में 200 पौधरोपण कर किया जाएगा । बैठक का संयोजन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक कुलदीप सिंह ठाकुर द्वारा किया गया । समस्त जिले वासियों से महा अभियान में सहभाग कर अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया है ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.