गणेशगंज में नर्मदा चुनरी पद यात्रा में उमड़े सैकड़ों भक्तः 120 किलोमीटर बरमान तक होगी 51 मीटर की चुनरी यात्रा, नर्मदा जयंती पर होगी समाप्त
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
सिवनी -जिले के लखनादौन तहसील में आने वाले ग्राम गणेशगंज में नर्मदा जी के भक्तों द्वारा विशाल चुनरी पद यात्रा ग्राम के हनुमान मंदिर से प्रारंभ की गई। यात्रा के प्रारंभ में हनुमान जी महाराज का पूजन अर्चना किया ।बाद में यात्रा का शुभारंभ हर हर नर्मदे के जयकारों के साथ मां खेरापति माता जी का पूजन कर किया गया। जिसमें गांव व क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए। गांव के लोगों द्वारा यात्रा के स्वागतम में जगह-जगह तिलक वंदन करते हुए।
नर्मदा भक्तों का स्वागत किया गया। इस विशाल चुनरी पद यात्रा में लगभग 300 से अधिक लोग शामिल है। सभी भक्त नर्मदा जयंती के दिन नरसिंहपुर जिले के बरमान में सूरजकुंड नर्मदा घाट पर पहुंचकर चुनरी अर्पित कर यात्रा का संमापन करेंगे। यात्रा का आयोजन गणेश गंज क्षेत्र के युवाओं द्वारा विगत 5 वर्षों से किया जा रहा है। भक्तों ने बताया कि नर्मदा जयंती के उपलक्ष में निकाली जाने वाले पैदल पदयात्रा का यह लगातार छठवीं साल है। यह लगभग 120 किलोमीटर की यात्रा है। नर्मदा जयंती के दिन सूरजकुंड पहुंचकर मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाकर स्नान आदि कर महा आरती के साथ यात्रा का संमापन किया जाएगा। वही इस मौके पर विशाल भंडारा का भी आयोजन नर्मदा तट पर किया जाएगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.