Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

डोंगरगांव - 4 फरवरी 2022 नगर पंचायत द्वारा आज यातायात को बाधित करने वाले। दुकानदारों की समान को व्यवस्थित कराये गये साथ ही झौउहा-टुकना, मटकी बेचने वाले दुकानदारों को रोड़ से हटाकर यातायात सुगम कराया गया।


डोंगरगांव - 4 फरवरी 2022 नगर पंचायत द्वारा आज यातायात को बाधित करने वाले।

दुकानदारों की समान को व्यवस्थित कराये गये साथ ही झौउहा-टुकना, मटकी  बेचने वाले दुकानदारों को रोड़ से हटाकर यातायात सुगम कराया गया। 


नगर पंचायत सीएमओ आर.बी. तिवारी ने बताया की पुराना बस स्टैण्ड हाट बाजार एरिया व चण्डी मंदिर के आस-पास के क्षेत्र में दुकानदारों के द्वारा यातायात को बाधित करते हुए रोड़ में समान रखते थे जिससे आम जनता को परेशानी होती थी जिसके लिए लगातार शिकायते भी मिली थी, इसी प्रकार पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र में चप्पल दुकान, व चार्ट गुमटी वाले अव्यवस्थित वाले दुकान खोल दिये थे जिसे आने जाने वाले यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगो को सब्जी बाजार आने जाने वाले को असुविधाओं का सामना करना पडता था, श्री तिवारी ने बताया की पूर्व में भी उक्त क्षेत्र के दुकानदार व व्यवसायियों को लिखित में नोटिस जारी किया गया था। 

  नगर पंचायत के अतिक्रमण विरोधी दस्ता व पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुराना बस स्टैण्ड हाट बाजार एरिया व चण्डी मंदिर के आस पास क्षेत्र से दुकान के बाहर लगे समान को हटाकर यातायात को सुगम कराया गया साथ ही झौउआ, टुकना, मटकी बेचने वाले को हाट बाजार के बीच में खुले क्षेत्र में दुकान लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ताकि चण्डी मंदिर के आस पास के क्षेत्र में आने  जाने वाले लोगो को परेशानी ना हो। आज की इस कार्यवाही में नगर पंचायत के श्री गिरीश साहू, श्री दीपक मेश्राम, श्री कमलनाराण कोठारी, श्री महेश बैस, श्री टामन लाल पटेल, श्री केजन लाल साहू, श्री वैभव जांगडे, श्री हौसला प्रसाद, सहित पुलिस बल उपस्थित थे।

सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad