16 और मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये, 07 मरीज डिस्चार्ज
कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 62 हुई
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट। 26 फरवरी 2022 को प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 16 मरीजों के सैंपल कोरोना पाजेटिव आये हैं। पूर्व में कोरोना पाजेटिव आए 07 मरीजों के ठीक हो जाने पर 26 फरवरी को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार जिले में कोरोना पाजेटिव मरीजों की संख्या अब 62 हो गई है। इन सभी मरीजों का होम आईसोलेशन में उपचार किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय ने बताया कि जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 62 हो गई है। जिले में 26 फरवरी 2022 तक कुल 11 हजार 614 मरीज कोरोना पाजेटिव पाए गए हैं। इनमें से 11 हजार 482 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जिले मे 26 फरवरी 2022 तक 70 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हो चुकी है। 26 फरवरी 2022 तक जिले में कोरोना टेस्ट के लिए 04 लाख 4 हजार 696 सैंपल लिये जा चुके है। 26 फरवरी 2022 को कोरोना टेस्ट के लिए 1014 सैंपल एकत्र किये गये है और 1014 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, 953 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी शेष है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.