पार्षद हेमलता सोनी ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
गुण्डरदेही । गुण्डरदेही नगर के पार्षद हेमलता सोहन सोनी ने अपनें क्षेत्र के वार्ड 10 के आंगनबाड़ी केंद्र में 0 से 5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया इस अवसर पर पार्षद हेमलता सोहन सोनी ने कहा कि पोलियो छोटे छोटे बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक होता हैं जिसको टीका के जरिए बचाया जा सकता है इसी कारण हर वर्ष सरकार द्वारा पोलियो अभियान चलाया जाता है उन्होंने अपने वार्ड क्षेत्र व नगरवासियो से अपील करते हुए कहा कि वे अपने नजदीक के टीका केंद्र मे जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाएं
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.