मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
छत्तीगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा छत्तीगसढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के हितग्राहियों के लिए संचालित भगिनी प्रसूति सहायता योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। इस योजना में की गई आंशिक संशोधन के तहत अब पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में अब एकमुश्त 20 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। यह राशि बच्चे के जन्म के पश्चात दी जाएगी। इसके पूर्व इस योजना के तहत 10 हजार रूपए की राशि बच्चे के जन्म के पश्चात प्रदान किया जाता था।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.