चौकी चारभाठा पुलिस की अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही,
एक आरोपी के विरूद्ध 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 2160/-रूपये एवं नगदी 480/-रूपये को जप्त किया गया,
अपराध मुक्त करने व गांव-गांव में हो रही शराब खोरी की वजह से बढ रहे महिला संबंधी अपराध व आज के युवा पीढी धीरे-धीरे नशा के गिरफ्त में होते जा रहे है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम जिला पुलिस द्वारा बढ रहे अपराध व शराब खोरी को जड से उखाड फेंकने के लिए वचन बद्ध कबीरधाम जिला पुलिस इसी कडी में आज दिनांक 25/02/2022 को जिले के *पुलिस कप्तान श्री डॉ. लाल उमेद सिंह, अति.पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर के दिशा-निर्देश व उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री बी. आर. मंडावी , निरीक्षक श्री कपिल देव चंद्रा थाना प्रभारी थाना कवर्धा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप के कुशल नेतृत्व में चौकी बाजार चारभाठा पुलिस द्वारा* विशेष टीम तैयार कर मुखबीर के बताये अनुसार घटना स्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड किया गया । *आरोपी कैलाश पिता गुनागर गौड़ उम्र 25 वर्ष साकिन बंदोरा* चौकी बाजार चारभाठा जिला कबीरधाम को अवैध शराब आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 2160/-रूपये एवं नगदी 480/-रूपये के साथ पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध "धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट" के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही में सउनि रामभजन सिन्हा, आरक्षक गीता श्रीवास, तीरथ साहू का सराहनीय योगदान रहा।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.