थाना सिंघनपुरी जंगल / ग्राम मोतीमपुर में पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
पुलिस टीम के द्वारा चाय के संग आम जनों से की गई चर्चा।
वनांचल ग्राम वासियों से पुलिस जनदर्शन में नहीं मिली एक भी शिकायत।
थाना प्रभारी के द्वारा वनांचल ग्राम वासियों से किया गया अपील शिकायत किसी भी विभाग से संबंधित हो निराकरण हेतु पुलिस जनदर्शन में अवश्य प्रस्तुत करें आवेदन।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल श्री कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला के द्वारा वनांचल ग्राम वासियों से मुलाकात कर क्षेत्र में होने वाले पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं व शिकायतों का निराकरण हेतु पुलिस जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन सिंघनपुरी एवं ग्राम मोतीमपुर में आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित ग्रामवासियों से क्षेत्र को सुरक्षित रखने तथा असामाजिक तत्वों पर पुणतः लगाम लगाने यदि कोई असामाजिक तत्व बाहरी इलाकों से थाना क्षेत्र में आकर निवास कर रहा है, या किसी अपराध को अंजाम दे रहा है, तो उसके विषय में बेझिझक होकर जानकारी देने कहा गया ताकि समय रहते अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकर असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा सके साथ ही अभिव्यक्ति ऐप के विषय में ग्राम वासियों को जानकारी देकर मोबाइल फोन पर अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कर महिलाओं तथा बालक/बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या सुझाव के विषय में जानकारी पुलिस तक बिना थाना तक जाए पहुंचा सकते हैं, के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया तथा आसपास के वनांचल क्षेत्र वासियों को पुलिस जनदर्शन के विषय में जानकारी देने अपील किया गया जिससे यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की शिकायत पुलिस विभाग या अन्य विभागों से संबंधित है, तो पुलिस जनदर्शन में बेझिझक होकर शिकायतों को निराकरण हेतु दे सकते हैं, उनकी शिकायतों को संबंधित विभागों तक निराकरण हेतु तत्काल पहुंचाया जाएगा कहा गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सिंघनपुरी जंगल निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला एवं ग्राम सिंघनपुरी जंगल के सम्मानीय नागरिक गण तथा ग्राम मोतीपुर के ग्रामवासी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.