बिलासपुर इमरान खान - पटवारी संघ रतनपुर कार्यालय में पटवारी संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन के लिए एक बैठक की गई। बैठक में पटवारियों ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए जिसमें अपने अपने क्षेत्र को विस्तृत बनाने तथा पटवारियों को संगठित होकर कार्य करने के क्षेत्र में आपसी सहयोग को लेकर चर्चा हुई। बैठक में सभी पटवारियों द्वारा सर्वसम्मति से एक नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
जिसमें संरक्षक रामकुमार चेलके, चंद्राप्रकाश कश्यप को चुना गया साथ ही पटवारी राजपाल मेरसा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर निधि गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार परस्ते , सचिव पद पर जयप्रकाश आडिल, सहसचिव पद पर श्रीधि जायसवाल को निर्विरोध चुना गया। सदस्यों में राजेश पांडे सुजाता मिश्रा संगीता खांडे मेधा शर्मा भारत सिंह राज अनिकेत साव को चुना गया l चुनाव को पर्यवेक्षक युगांत सिंह के द्वारा संपन्न कराया गया l

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.