Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 26, 2022

दूल्हा दुल्हन के जोड़े ने भी किया बांदकपुर धाम अतिक्रमण हटाओ मुहिम का समर्थन ।

 दूल्हा दुल्हन के जोड़े ने भी किया बांदकपुर धाम अतिक्रमण हटाओ मुहिम का समर्थन ।


दमोह। श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर मंदिर द्वार से अतिक्रमण हटाने की मुहिम दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है दमोह जिले के कोने कोने से बांदकपुर धाम के सौंदर्यीकरण वह मंदिर द्वार से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग हो रही है। स्थानीय सांसद पहलाद पटेल व अन्य राजनेताओं, जिला प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हुई है इस मुहिम में अब दमोह जिले के साथ-साथ आसपास के जिलों का भी समर्थन मिल रहा है। जिसमें सागर, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर, जबलपुर आदि जिले सम्मिलित है। टीकमगढ़ से नवविवाहिता जोड़े ने भी बांदकपुर धाम भोलेनाथ के मंदिर से अतिक्रमण हटाने की मांग का समर्थन किया है। जोड़े ने कहा कि वे भी बांदकपुर धाम भोलेनाथ के दर्शन को जाते हैं और वहां का अतिक्रमण हटना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि हजारों जोड़ों का विवाह बांदकपुर धाम में होता है लेकिन पर्याप्त जगह और सुविधाओं का भारी अभाव है जिसमें स्थानीय राजनेता, मंदिर कमेटी वहां का जिला प्रशासन जमीनी स्तर पर कार्य करें। कौशल तिवारी, आचार्य प्रभु दयाल, राजकुमार दुबे ने बताया कि नवविवाहित जोड़ा क्षत्रिय परिवार से है और विवाह के अवसर पर उन्होंने अपनी ओर से यह अनोखी पहल की है। अब अपनी अपनी ओर से नए नए तरीके से अनेक जिलों से समर्थन सहयोग अतिक्रमण हटाओ मुहिम को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad