Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 26, 2022

आयुष स्वास्थ्य मेला सम्पन्न, शिविर में 382 लोगो ने आयुर्वेद चिकित्सा, 148 होम्योपैथी, 120 ने योग पद्धति का लाभ लिया


आयुष स्वास्थ्य मेला सम्पन्न, शिविर में 382 लोगो ने आयुर्वेद चिकित्सा, 148 होम्योपैथी,  120 ने योग पद्धति का लाभ लिया

कवर्धा, 26 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा कर निर्देश पर कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत सरदार वल्लभ भाई पटेल व्यवसायिक परिसर 

कवर्धा में गुरुवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय आयुष मेला सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, सभापति श्री प्रमोद लूनिया, सभापति श्री मोहित माहेश्वरी , दैनिक नवभारत के संपादक श्री मन्नू चंदेल, पत्रकार श्री दीपक ठाकुर, पत्रकार श्री जितेन्द्र 


तिवारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जी.पी. तिवारी, ने भगवान धन्वन्तरि की फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। श्री ऋषि शर्मा ने आयुष की पद्धतियों को अत्यंत प्रभावकारी स्वास्थ्य संरक्षक विज्ञान बताते हुए छ.ग. शासन की इन पद्धत्तियों के बेहतर उन्नयन के लिए हर संभव कदम 

उठाने का आश्वासन दिया।

इस शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी, तथा योग के द्वारा स्वास्थ्य परिक्षण 

तथा औषधियों एवं योगासनों का वितरण-प्रशिक्षण निःशुल्क दिया गया, 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उइके, अनुविभागीय अधिकारी श्री विनय सोनी,  तहसीलदार कवर्धा श्री मनीष 

वर्मा ने भी शिविर का निरीक्षण कर आयोजन की सफलता हेतु सुझाव एवं निर्देश दिए। 

शिविर में लोगो के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की भी सुविधा प्रदान 

की गई। शिविर में 382 लोगो ने आयुर्वेद चिकित्सा, 148 होम्योपैथी, 

120 ने योग पद्धति का लाभ लिया, 43 लोग आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी रहे,26 लोगो की शुगर जांच की गयी तथा लगभग 450 लोगो को कोरोना वायरस से बचाव के लिए आयुष काढ़ा पिलाया गया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जी.पी. तिवारी तथा मेला प्रभारी डॉ. सुदेश तिवारी ने आयोजन की सफलता के लिए 

जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा आम नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापन किया। चिकित्सकों में डॉ. लीना तिवारी, डॉ. हर्षिता चन्द्रवंशी, डॉ.कमलेश वर्मा, डॉ. नीमा तिग्गा, फार्मासिस्टों में श्रीधर शुक्ला, 

चुनकेश्वर मरकाम, श्रीमती रश्मि दुरूग्कर, अमर सिंह राज, पंचकर्म सहायक विकास साहू, अन्य कर्मचारियों में संजय मिश्रा, प्रदीप साहू, राजकुमार मरकाम, निर्मल सालमा, कुबेर साहू ने इस शिविर में सेवाऐं दी।CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad