Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 26, 2022

बालाघाट नैनपुर राज्यमार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम, बिजली आपूर्ति बंद करने से नाराज से थे ग्रामीण

 


बालाघाट नैनपुर राज्यमार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम, बिजली आपूर्ति बंद करने से नाराज से थे ग्रामीण

(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट - जिले के ग्राम पंचायत आमगांव सहित विश्रामपुर के सभी मोहल्लों की बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो जाने से ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया जिससे ग्रामीणों ने एक जुट होकर रात आठ बजे के करीब बालाघाट नैनपुर मार्ग को टायर जलाकर अवरुद्ध कर दिया,जिसकी खबर पाते ही अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को खुलवाया।

 प्राप्त जानकारी अनुसार आमगांव पंचायत के ग्राम विश्रामपुर सहित अन्य मोहल्लों में रात के आठ बजे अचानक बिजली विभाग द्वारा पूरे गांव की बिजली काट दी गयी। जिससे लोगों में आक्रोश भड़क गया और उन्होंने इसके खिलाफ विश्रामपुर और आमगांव के मध्य सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।वही इस मामले पर बिजली विभाग का कहना है कि गांव वालों पर लाखों रूपए का बिल बकाया है जिससे बिजली काट दी गयी।

बताया जा रहा है कि यहां पर सैकड़ों परिवारों ने बीते कई माह से बिजली का बिल जमा नहीं किया है। गांव वालों पर करीब 10 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। इसे लेकर बिजली विभाग ने ग्रामीणों को कई बार नोटिस भी भेजा था लेकिन ग्रामीणों ने आज दिनांक तक बकाया बिल जमा नहीं किया।

लिहाजा बिजली विभाग ने रात 8 बजे अचानक पूरे गांव में बिजली आपूर्ति पर रोक लगा दी। जिसके बाद यहां के ग्रामीणों ने एकजुट होकर राज्यमार्ग पर बवाल मचा कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। 

इस बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाइश दी और बिजली विभाग को तत्काल गांव की बिजली बहाल करने के लिए कहा। इसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने बिजली काटने का पहले से कोई जानकारी नही दिया था।

इसी के चलते अचानक आक्रोश भड़कने की खबर से पुलिस की परेशानी बढ़ गयी। हालांकि उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया और विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर पुनः बिजली बहाल करायी। जिसके बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad