आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही
एकोड़ी, केरा पिपरिया से 44 हजार 800 रुपये का महुआ लाहन जब्त
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 25 फरवरी 2022 को कलेक्टर डा गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में एकोड़ी, केरा एवं पिपरिया में छापामार कार्यवाही कर 44 हजार 800 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया गया है।
अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर 25 फरवरी को छापामारी कार्यवाही की गई । जिसमे ग्राम एकोडी, केरा एव पिपरिया में अलग अलग स्थानों से प्लास्टिक की बोरियों मे भरा हुआ लगभग 640 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 03 प्रकरण पँजीबद्ध किये गये हैं । जब्त महुआ लाहन के सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया । जब्त लाहन की कीमत लगभग 44 हजार 800 रुपये है । इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक संदीप श्रीवास एवम समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे । इस प्रकार की कार्यवाही निरन्तर आगे भी जारी रहेगी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.