पिथौरा -आज दिनांक 5 फरवरी 2022 को शासकीय प्राथमिक शाला खुटेरी के प्रांगण में शाला परिवार खुटेरी ने वसंत उत्सव मां सरस्वती पूजन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाए। इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच घनश्याम धाँधी जी गांव सियान दशरथ साहू जी शिक्षाविद श्री रघुनंदन पटेल जी शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कृष्णा ध्रुव जी पालक ओंकार जी,पालूराम पटेल जी लेखराम ध्रुव जी एवं बच्चे और समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे।
कोरोना महामारी के गाइडलाइन के अनुरूप बच्चों ने आज स्कूल खुलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की और मां वीणा वादिनी से यह प्रार्थना किए कि कोरोना बीमारी के प्रकोप से हम सुरक्षित रहें और हमारा बौद्धिक उन्नति एवं स्वास्थ्य संवर्धन होता रहे। ऐसी कामना करते हुए वसंत उत्सव का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक डोलामणि साहू ने किया,साथ ही कार्यक्रम का समन्वय में उपस्थित सभी शिक्षकों का महती योगदान रहा।
सी एन आई न्यूज़ पिथौरा श्र रमेश कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.