Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

लखनादौन महाविद्यालय मैं विगत 2 वर्षों से नहीं मिल रही स्टेशनरी छात्र हो रहे परेशान छात्रों ने सौंपा ज्ञापन


लखनादौन महाविद्यालय मैं विगत 2 वर्षों से नहीं मिल रही स्टेशनरी छात्र हो रहे परेशान छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखनादौन स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय मैं विगत 2 वर्षों से अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष शिक्षा विभाग द्वारा मिलने वाली स्टेशनरी अभी तक विद्यार्थियों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है विगत वर्ष 2022 से वर्तमान वर्ष तक स्टेशनरी ना मिलने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में बड़ी ही कठिनाई जा रही है वर्तमान समय में चल रहे ओपन बुक के तहत सीसीई पेपर जिसमें विद्यार्थियों के पास बुक उपलब्ध ना होने के कारण से अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आगामी समय में आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा विद्यार्थियों के समक्ष बड़ा ही चिंता का विषय बना हुआ है गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन इंडिया के छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए जल्द से जल्द 7 दिवस के अंदर इस प्रकार की समस्याओं का समाधान करने की कृपा करें उक्त दिवस के अंदर समस्याओं का निराकरण ना होने पर समस्त विद्यार्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी पूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी साथ ही यूनियन के छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं हेतु परीक्षा शुल्क और ऑनलाइन अंतिम दिनांक 6 फरवरी 2022 को विद्यार्थियों के हित में नहीं है विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए छात्रों ने मांग की है परीक्षा शुल्क कम की जाए और जारी पत्र आदेश 4 /2/ 2022 के तहत दी हुई उक्त दिनांक में बढ़ोतरी की जाए ताकि विद्यार्थियों को थोड़ा समय मिल सके और सफलतापूर्वक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकें

ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष एडवोकेटश्रीउमेश बंधु गोल्हानी ने अपना समर्थन देते हुए छात्रों के भविष्य के हित में उठाई गई मांग का निदान हेतु शासन प्रशासन से मांग की है तहसील प्रांगण लखनादौन मैं संगठन के छात्र-छात्राएं के साथ-साथ बिरसा मुंडा बिग्रेड संगठन के कार्यकर्ता एडवोकेट झनकू लाल कुमरे जी ओबीसी महासभा से एडवोकेट सुनील यादव जी एडवोकेट चंद्रवंशी जी उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad