Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

सनकी बुआ ने छः माह के भतीजे को उतारा मौत के घाट


 सनकी बुआ ने छः माह के भतीजे को उतारा मौत के घाट

बालाघाट। इंसान के स्वभाव में आज इतना ज्यादा गुस्सा व नफरत है कि उसको आगे पीछे, छोटा बड़ा व भूत भविष्य का चिंता किये वगैर कुछ भी कर गुजरता है,उसके बाद भले ही उसको सारी जिंदगी जिल्लत और तकलीफों में ही क्यों न काटना पड़ता हो।ऐसा ही एक मामला एक सनकी महिला का है जो छः माह के भतीजे के रोने से इतना ज्यादा गुस्सा हो गई कि मासूम की कुल्हाड़ी मारकर हत्या ही कर दिया।प्राप्त जानकारी अनुसार किरनापुर पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम कलकत्ता में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से विक्षिप्त बुआ ने अपने छह महीने के भतीजे की सिर्फ इसलिए कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, क्योंकि वह सोकर उठने के बाद रो रहा था।

किरनापुर थाना प्रभारी रविंद्र बारिया ने बताया कि ग्राम कलकत्ता निवासी सोन सिंह अपनी पत्नी, पिता,छः माह के बेटे पंकज और बहन सुखवंता (30) के साथ रहकर खेती मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार दोपहर पिता सोन सिंह व सोन सिंह का पिता किसी काम से घर से बाहर गये थे।

घर में पत्नी बहन व बेटा पंकज ही थे।पंकज सो कर उठा और जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे का रोना बुआ सुखवंता को इतना बुरा लगा कि गुस्से में पंकज की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर चोटिल कर दिया। आनन फानन में बच्चे को किरनापुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी बारिया ने बताया कि मृतक बालक की बुआ अविवाहिता है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। लंबे समय से उसका स्वभाव चिड़चिड़ा और गुस्सैल है। बच्चे के रोने के शोर से गुस्से में आकर आरोपी बुआ ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। मृतक बालक का शव फिलहाल जिला अस्पताल स्थित शवगृह में रखा गया था जिसका शनिवार को पीएम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी बुआ के खिलाफ़ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad