Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, February 5, 2022

420 का खेल खेलने वाले जालसाज को पुलिस ने दबोचा


420 का खेल खेलने वाले जालसाज को पुलिस ने दबोचा

बिरसा/बालाघाट- रातों रात लखपति बनने का सपना देखने वालों की कमी नही है कोई रातदिन मेहनत कर लखपति बनता है तो कोई 420 का खेल खेलकर आमजन के विश्वास से खेलकर लखपति बनने का ख्वाब देखता है जो लखपति तो नही बन पाता मगर सलाखों के पीछे जरूर पहुंच जाता है।ऐसा ही एक मामला मलाजखंड पुलिस ने उजागर करने में सफलता हासिल किया है।प्राप्त जानकारी अनुसार  काले कागज पर केमिकल लगाकर नोट बनाकर दिखाने वाले दो आरोपियो को मोहगांव से गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपियो को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा पहले सोना चांदी चमकाने के बहाने काले कागजों पर केमिकल लगाकर उन्हें नोट बनता दिखाकर उनसे रुपये लेकर उन्हें बंद पैकेट में नोटों के आकर के कागज को देकर रफू चक्कर होने की फिराक में है।जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर आरोपी राकेश पिता राजाराम विश्वकर्मा 45 वर्ष निवासी मकान नंबर 1067 गंगासागर तालाब हनुमान के मंदिर के पास गढा जबलपुर और हीराराम इरियाम पिता शंकरलाल इरियाम 42 वर्ष निवासी मिलोनी गंज दमोह नाका जबलपुर निवासी को हिरासत में लिया।दोनों आरोपियो के विरूद्ध धारा 420, 34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

 पुलिस ने बताया कि आमजन को आरोपियो के द्वारा नोटों को तीन गुना करने का झांसा देकर पूर्व में असली नोटों पर गोंद, आयोडीन, टिंचर, डालकर उन्हें काले कागज की तरह बनाना फिर उस असली काले नोट को लोगों के सामने कागज का काला टुकड़ा बताकर हाइपो केमिकल फोटोग्राफ धोने का केमिकल में डुबो देते थे। जिससे गोंद एवं काला टिंचर हाइपो केमिकल के साथ विलय होकर गायब हो जाता था।जिससे काला नोट अपने असली रूप में दिखाई देने लगता था। यह दिखाकर लोगों का रुपये लेकर उन्हें तीन गुना रुपये बनाने का झांसा दे रहे थे। साथ ही बंद पैकेटों में उन्हें प्रिंटिंग प्रेस के काले कटिंग पेपर रुपये नोटों के आकार के देकर फरार हो जाते थे।

 आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि केमिकल के जरिए लोगों को नोट बनाने का झांसा देकर वे दोनों अपने शौक पूरा करते थे जिससे महंगे मोबाइल फोन खरीदना और शराब पीने के साथ ही घर का खर्चा चलाते थे। आरोपियो ने बताया कि इसके पहले जबलपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, कटनी सहित दूसरे राज्यों में भी धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से काले कागज के कटिंग बंडल दो, एक धारधार छुरा, काला बैग, केमिकल की दो बोतल, आयोडीन टिंचर की एक बोतल, हाइपो पाउडर एक नग, गोंद की बोतल एक नग, इंजेक्शन एंपुल एक नग, एक मोटरसाइकिल,मोबाइल कीपेड एवं एंड्रायड फोन दो शामिल है।

इनका कहना

मोहगांव से सूचना मिली थी कि दो लोग केमिकल से काले कागज पर नोट बनाते है। सूचना मिलने पर आरोपितों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

डीएस मरावी, थाना प्रभारी मलाजखंड।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad