सीसीटीवी कैमरा और तथा कथित पत्रकार बनकर आरोपी द्वारा फोन किया जाना ही रहा मामले का खुलासा का मुख्य आधार ।
ज्ञात हो कि प्रार्थी शेख इस्माल पिता स्व० शेख रहीम निवासी जोन 03 खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.02.2022 को प्रार्थी का लडका रात्रि 10.00 बजे अपना चिकन बिरयानी का दुकान बंद कर मोटर सायकल बुलेट कमांक सीजी 07 सीसी 2136 कीमती 2,55,000 रूपये को दुकान के सामने खड़ी कर लाक कर घर के अंदर सोने चला गया सुबह उठकर देखा को बुलेट सामने नहीं था कि
प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। श्रीमान चरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री बी०एन० मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी भिलाई श्री विश्वास चंद्राकर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में
चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के उपरांत तत्काल खुर्सीपार पुलिस एक्टिव होकर आरोपी का पता तलाश में जुट गयी प्रार्थी के दुकान एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर दो व्यक्ति बुलेट चोरी करते दिखे पुलिस हुलिए के आधार पर दोनो व्यक्तिों के पता तलाश करती रही पूरे मामले में अज्ञात चोरों के द्वारा एक बड़ी चूक की गई थी।
इन्होने घटना की रात को ही अपने मोबाईल से थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा को तथा कथित पत्रकार बनकर रात में पेट्रोलिंग टीम के द्वारा लावारिस पकड़ी गई बाईक हीरो होन्डा स्प्लेन्डर, जो बैटरी चोरी की घटना में प्रयुक्त हुई थी के संबंध में फोन कर पूछताछ किया गया था और धमकाने की भी कोशिश की गई थी,
जिसके आधार पर संदेह होने पर, जब सुबह बुलेट और बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आई तो पुलिस ने इस दिशा में भी काम करना शुरू किया। पुलिस ने उक्त तथाकथित पत्रकार के नम्बर के माध्यम से उसकी आईडी एड्रेस और फोटो प्राप्त किया फोटो देखने में काफी हद तक सीसीटीवी फुटेज से मेल हो रहा था,
उसके उधार पर उक्त व्यक्ति का पता तलाश किया गया जिसे पुलिस ने उसके गांव से रंगे हाथ चोरी गए बुलेट व एक अन्य आरोपी अभिषेक जो मूलतः बिहार का रहने वाल है, को पकड़ लिया। दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपियों के विरूद्ध धारा 379, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
आरोपियों के कब्जे से बुलेट क्रमांक सीजी 07 सीसी 2136 कीमती 2,55,000 रूपये बरामद किया गया है।
लुकेश साहू सी.एन. आई. न्यूज दुर्ग जिला ब्यूरो छ.ग. खबरों एवं विज्ञापनो हेतू सम्पर्क करें मो.8103945853 मेल lukeshsahu853@gmail.com

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.