मंत्री श्री कावरे ने राजेश नागेश्वर को उपचारके लिए दिलवाई 75 हजार रुपये की सहायता राशि
(शिवशंकर पाण्डेय)
बालाघाट -मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जल संसाधन विभाग श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए मुंडीमाई भरवेली निवासी श्री राजेश नागेश्वर पिता हीरामन के लिए उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 75 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करवाई है। राजेश नागेश्वर गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं और उपचार के लिए वह बड़़ी रकम का खर्च वहन करने में समर्थ नहीं है।
श्री राजेश नागेश्वर के पारिवारिक सदस्यों ने मंत्री श्री कावरे से उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई थी। मंत्री श्री कावरे द्वारा पत्र लिखकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से नागेश्वर परिवार को उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का अनुरोध किया गया था। मंत्री श्री कावरे के पत्र पर विचार करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 75 हजार रुपये की राशि उपचार के लिए स्वीकृत की गई है। यह राशि श्री श्री राजेश नागेश्वर के उपचार के लिए संबंधित अस्पताल को प्रदाय कर दी गई है। मंत्री श्री कावरे के प्रयासों से श्री रोजश नागेश्वर को बेहतर उपचार मिलेगा और जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.